
बांसवाड़ा. सल्लोपाट थाना क्षेत्र के भुरी शेर गांव में बुधवार को दर्दनाक सडक़ हादसा हुआ। प्रसूता और नवजात को अस्पताल से घर छोडऩे जा रही 104 एम्बुलेंस की रोहनवाड़ी गांव के पास एक कार से जबरदस्त भिडंत हो गई। जिसमें नवाजात गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं प्रसूता भी हादसे में जख्मी हो गई।
जानकारी के अनुसार हादसे के बाद नवजात की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद गुजरात के अस्पताल ले जाया गया है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई वहीं सूचना पर पुलिस भी पहुंची। भिडंत इतनी जबरदस्त थी कि एम्बुलेंस और कार दोनों एक तरफ से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। खबर लिखे जाने तक मामले की पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है।