14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा
देखिए…वीडियो…अमृतं जलम् अभियान से हाथीवाव का बनने लगा आदर्श स्वरूप, रंगरोगन और चित्रकारी से बढ़ा आकर्षण
Play video

देखिए…वीडियो…अमृतं जलम् अभियान से हाथीवाव का बनने लगा आदर्श स्वरूप, रंगरोगन और चित्रकारी से बढ़ा आकर्षण

बांसवाड़ा शहर में जल स्रोतों के संरक्षण और जल सहेजने के लिए चलाए राजस्थान पत्रिका के अमृतं-जलम् अभियान से हाथीवाव बावड़ी आदर्श स्वरूप में दिखलाई देने लगी है। रविवार को यहां बावड़ी की दीवारों पर चित्रकारी से आकर्षण और बढ़ गया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

deendayal sharma

•

Updated: 9 Jun 2019, 11:37 AM IST

बांसवाड़ा. जल स्रोतों के संरक्षण और जल सहेजने के लिए चलाए राजस्थान पत्रिका के अमृतं-जलम् अभियान से शहर की हाथीवाव बावड़ी आदर्श स्वरूप में दिखलाई देने लगी है। रविवार को यहां बावड़ी की दीवारों पर चित्रकारी से आकर्षण और बढ़ गया।
गौरतलब है कि आजाद चौक स्थित हाथीवाव बावड़ी पर 26 मई को राजस्थान पत्रिका के अमृतम-जलम अभियान के तहत श्रमदान कर यहां सफाई की गई थी। बावड़ी की सीढियों से कचरा, जमा मिट्टी को निकाला गया था। साथ ही बावड़ी की सीढिय़ों को धोकर पानी की सतह पर जमा कचरे को निकाला गया था। इसके बाद से बावड़ी का स्वरूप निखर आया। बावड़ी पर अभियान के तहत कार्य को यहीं विराम नहीं दिया, इसके आगे बढ़ाते हुए बावड़ी की दीवारों, द्वार आदि पर रंगाई-पुताई का कार्य किया गया।

वीडियो….बांसवाड़ा : कुशलगढ़ थाना परिसर में बनी तनावपूर्ण स्थिति, युवती की सुपुर्दगी को लेकर मचा था बवाल

यहां रविवार को सुबह स्पर्श सेवा संस्थान की स्वाति जैन और संदीप त्रिपाठी द्वारा पेंटिंग और चित्रकारी की गई। बावड़ी के मुख्य द्वारा पर चूहे पर सवार विघ्नहरण के चित्र उकेरे गए हैं तो दीवारों पर पानी लाती महिलाएं, हरी-भरी घास, पेड़-पौधे आदि की पेंटिंग कर जल का महत्व बताते हुए खुशहाली व समृद्धि का संदेश दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़