सभा को संबोधित करते हुए गहलोत ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा। साथ ही अमित शाह के बयान पर तंज कंसते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आमलोगों को कानून हाथ में लेने को कह रहे है। इसके बाद सीएम वसुंधरा राजे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अमित शाह, नरेंद्र मोदी के साथ वसुंधरा राजे का 36 का आंकड़ा था लेकिन चुनाव में जीत के लिए राजे को अमित शाह के आगे झुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि राजे को जनता के आगे झुकना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस की सरकार के दौरान क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को भी गिनाया और एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए वोट मांगे।