बांसवाड़ा. विधानसभा चुनाव प्रक्रिया के अन्तर्गत गुरुवार को नामवापसी के बाद चुनावी शतरंज की बिसात पर मोहरे तय हो गए हैं। दस प्रत्याशियों की ओर से पर्चा वापस लेने के बाद जिले के पांच विधानसभा सीटों पर 34 प्रत्याशी मैदान में हैं। पांचों ही सीटों पर बहुकोणीय मुकाबला होगा। सर्वाधिक आठ-आठ प्रत्याशी घाटोल और कुशलगढ़ सीट पर हैं।
नामवापसी के अंतिम दिन बांसवाड़ा से निर्दलीय दलीचंद मईड़ा और छगनलाल, बागीदौरा से कलसिंह मकवाना, गढ़ी से रमणलाल तथा कुशलगढ़ से इंडिया प्रजाबंधु पार्टी के बदिया, निर्दलीय हूरपाल, दिनेश, नारसिंह, पारसिंह व वीरसिंह ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए।