फिर कॉलर ने एक वाट्सएप नम्बर देकर कहा कि आगे उनके उच्च अधिकारी वीडियोकॉल से बात करेंगे। बताए गए नंबर से वारंट का फोटो भेजकर पठान से उसने कहा ‘तुम्हें तत्काल हाउसरेस्ट-डिजिटल अरेस्ट किया जा रहा है। अनुमति के बिना घर में किसी से इस बारे में बात नहीं कर सकते, न ही कमरे से बाहर निकलें। तुम्हें वही करना होगा, जो बताया जा रहा है।’