विभागीय अधिकारी बताते हैं कि विभाग की मंशा साफ है कि अब सभी अपात्र, सक्षम परिवारों को खाद्य सुरक्षा श्रेणी से बाहर किया जाए। ताकि पात्र, अक्षम, वास्तविक निर्धन परिवारों की योजना का लाभ मिल सके। अब गिव अप अभियान के आवेदन ऑफलाइन के साथ-साथ खाद्य विभाग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। यहां सक्षम परिवार स्वेच्छा से आवेदन करके स्वयं का नाम हटवा सकते हैं।