सरकार पर बांसवाड़ा की गरीब बेटियों का डेढ़ करोड़ कर्ज, दो साल से नहीं निभाया यह फर्ज
बांसवाड़ा. प्रदेश में गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह पर देय सहयोग और प्रोत्साहन राशि पर सरकार (Rajasthan Government) कुण्डली मारकर बैठ गई है और पिछले दो साल से एक भी परिवार को यह राशि मिल नहीं पाई है। अकेले बांसवाड़ा (Banswara News) जिले में ही लंबित आवेदनों पर भुगतान के लिए करीब 1 करोड़ 61 लाख 70 हजार रुपए की राशि की जरूरत है। पूरे प्रदेश में यह आंकड़ा करोड़ों में है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से नवविवाहित कन्याओं को सहयोग व उपहार योजना के तहत राज्य सरकार की ओर से लंबे समय से बजट का आंवटन नहीं हुआ है और इससे आवेदनों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है।
इतना मिलता है अनुदान पात्रता - अनुदान- प्रोत्साहन राशि 1. पात्र वर्ग की 18 वर्ष या उससे अधिक आयु की कन्याओं के विवाह पर सहायता राशि - 10 हजार - शून्य 2. 10वी (माशिबो) उत्तीर्ण कन्याओं - 10 हजार - 5 हजार 3. स्नातक उत्तीर्ण कन्याओं के विवाह पर - 10 हजार - 10 हजार
यहां इतना कर्ज ब्लॉक राशि (रुपयों में) आनंदपुरी 3350000 अरथूना 3490000 बागीदौरा 1910000 बांसवाड़ा 850000 छोटी सरवन 800000 गांगड़तलाई 980000 गढ़ी 1640000 घाटोल 1290000 कुशलगढ़ 430000 सज्जनगढ 640000 तलवाड़ा 790000 कुल 16170000 (विभागी से प्राप्त 13 जून 2019 तक के आंकड़े)
इनका कहना है कोष कार्यालय में बिल पास न होना और बजट को लेकर भुगतान होने में समस्या आ रही है। कार्रवाई होते है भुगतान होगा। दिलीप रोकडिय़ा, सहायक निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, बांसवाड़ा