
Banswara : Entered in house and conducted violent
जमीन विवाद के चलते सोमवार दिन -दहाड़े घर में घुसकर फोडफ़ोड़ एवं हथियारों के दम पर हमले के आरोप में कोतवाली थाना पुलिस ने दो नामजद सहित 40-50 अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार जानामेड़ी निवासी मणिलाल पुत्र लालू भगोरा ने शहर के आजाद चौक निवासी शैलेन्द्र सेठिया पुत्र भंवर लाल, पीपलोद निवासी रणजीत मईड़ा पुत्र मानेंग तथा 40-50 अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। रिपोर्ट के अनुसार वारदात आठ मई दोपहर करीब बारह बजे की है। मणि लाल पास में ही कैंटीन पर था और उसकी पत्नी रसोई में थी।
तभी आरोपित हाथों में लट्ठ, तलवार सहित अन्य हथियार लेकर आए और गाली गलौच करते हुए हमला बोल दिया। साथ ही कहने लगी जमीन को छोड़कर निकल जाओ नहीं तो जान से हाथ धोना पड़ेगा।
इस दरम्यान आरोपितों ने मारपीट करने के साथ घर में तोडफ़ोड़ भी शुरू कर दी। इससे काफी नुकसान हो गया। इस पर कुछ लोग बचाव में आए तब जाकर माहौल शांत हुआ। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
Published on:
8 May 2017, 9:22 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.