14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा
बांसवाड़ा : बजरी खनन व परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई से मचा हडक़ंप, अल सुबह 5 डम्पर और एक ट्रक जब्त, देखें वीडियो…
Play video

बांसवाड़ा : बजरी खनन व परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई से मचा हडक़ंप, अल सुबह 5 डम्पर और एक ट्रक जब्त, देखें वीडियो…

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में लोहारिया पुलिस और मोटागांव थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई साथ करी सयुक्त
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Varun Kumar Bhatt

•

Updated: 8 Jun 2019, 9:53 AM IST

गनोड़ा/बांसवाड़ा. जिले में रोक के बावजूद धड़ल्ले से चल रहे अवैध बजरी खनन कारोबार एवं परिवहन को लेकर बांसवाड़ा पुलिस अधीक्षक ने सख्त रवैया दिखाते हुए लोहारिया थानाधिकारी चेलसिंह को मोटागांव थाना पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसे लेकर लोहारिया थानाधिकारी ने बांसवाड़ा-बेणेश्वर मार्ग से गुजर रहे अवैध बजरी परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार बेणेश्वर मार्ग से होते हुए गनोड़ से रोजाना बड़ी संख्या में बजरी से भरे डम्पर गुजर रहे थे। क्षेत्र मोटागांव थाने के अंर्तगत आता है लेकिन कार्रवाई के लिए लोहारिया पुलिस पहुंचती तो भनक लगने पर बजरी माफिया मार्ग बदल लेते थे।

वागड़ में एक और नाबालिग से बलात्कार, गर्भवती हुई तो खिला दी गोलियां, हालत बिगड़ी, पीडि़ता उदयपुर रैफर

उधर, मार्ग से बजरी के अवैध परिवहन पर मोटागांव थाना पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण रोजाना बजरी से भरे वाहन घाटोल सहित जिला मुख्यालय पहुंच रहे थे। ऐसे में एसपी के निर्देशानुसार लोहारिया पुलिस ने शनिवार अल सुबह मोटागांव पुलिस के साथ संयुक्त रूप से बजरी माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 बजरी से भरे डम्पर एवं एक ट्रक जब्त कर मोटागांव थाना पहुंचाए। साथ ही मामले को लेकर खनन विभाग को अवगत कराया। कार्रवाई के दौरान कई डम्पर चालकों ने मार्ग बदलने, छुपने और भागने की कोशिश की लेकिन थानाधिकारी ने पीछा कर कार्रवाई को अंजाम दिया। इधर, इतनी बड़ी कार्रवाई के दौरान कहीं भी मोटागांव थानाधिकारी नजर नहीं आए। मोटागांव थाने से चार पुलिस जवान मौके पर रहे।

कार्रवाई होते ही मचा हडक़ंप
अल सुबह पुलिस की कार्रवाई के बाद बेणेश्वर मार्ग पर बजरी माफियाओं का मेला लग गया। कई लोग पुलिस से डम्पर छोडऩे की पैरवी करने पहुंचे लेकिन लोहारिया थानाधिकारी ने नजरअंदाज करते हुए हर डम्पर के साथ एक जवान को बैठाकर मोटागांव थाना पहुंचाया। सुबह सवेरे इतने सारे वाहनों, पुलिस और लोगों को देख स्थानीय लोग भी दंग रहे गए।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़