2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा : गैर हाजिर सचिवों के खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित

बीडीओ को भी जारी नोटिस
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Ashish Bajpai

•

Updated: 8 Jun 2017, 2:18 AM IST

Banswara: Proposed action against absent secretari

Banswara: Proposed action against absent secretaries

स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत बुधवार को हरिदेव जोशी रंगमंच सभागार में जिला कलक्टर के निर्देश पर दो सत्रों में बुलाई गई बैठक में गैर हाजिर रहे सचिवों एवं दस विकास अधिकारियों को नोटिस जारी किए हैं।

जिला कलक्टर ने बताया कि बैठक में अनिवार्य उपस्थिति के बावजूद सचिव अनुपस्थित रहे। इस पर समस्त गैरहाजिर रहे सचिवों के विरुद्ध 17 सीसीए में कार्रवाई कर नोटिस जारी करते हुए तलवाड़ा पंचायत समिति के विकास अधिकारी को छोड़ शेष सभी विकास अधिकारियों को भी इस स्थिति के लिए जिम्मेदार मानते हुए नोटिस जारी किए हैं।

सचिवों को दिए निर्देश

मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामनाथ चाहिल ने कार्यशाला में सविवों को स्वच्छ भारत मिशन में आवंटित बजट और व्यय राशि का वित्तीय संधारण सुव्यवस्थित करने की जानकारी दी। लक्ष्य को पूरा करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की गति बढ़ाने पर जोर दिया और कहा कि 30 जून 2017 तक जिले की 207 ग्राम पंचायतों को ओडीएफ बनाने की कार्ययोजना का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन करें। प्रेरक मनीष विश्नोई, सहायक समन्वयक सुभाष वैष्णव, सहायक श्रम आयुक्त डा. पीयूष पण्ड्या ने भी विचार व्यक्त किए।

स्वमूल्यांकन का अभिनव प्रयोग

कलक्टर भगवती प्रसाद के निर्देश पर बैठक में पहली बार सचिवों को स्व-मूल्यांकन का अवसर दिया। जिला समन्वयक प्रकाश पंड्या ने बताया कि प्रत्येक संभागी को सभागार में उपस्थित होने से पूर्व उनके द्वारा प्रस्तुत की गई सूचनाओं पर उन्हीं से श्रेणी निर्धारण करवाया गया। इसी आधार पर पंचायतवार चर्चा भी की गई।