
बांसवाड़ा: पुलिस और प्रशासन की अनदेखी
पुलिस और प्रशासन की अनदेखी
राजमार्ग पर फिर लगाई बकरा मण्डी, तय जगह पर वीरानी
यातायात बाधित और दुर्घटनाओं का अंदेशा
बांसवाड़ा जिला मुख्यालय पर कागदी पिकअप वियर के पास हर सोमवार लगने वाली बकरा मण्डी अपने निर्धारित स्थान के बजाय सोमवार को रतलाम राजमार्ग पर लगी। इससे देहात से अपने जानवरों को यहां बिक्री के लिए लाए ग्रामीण मुख्य राजमार्ग पर ही बैठे रहे और व्यापारियों ने वहीं रतलाम रोड पर बैठकर जानवरों की बोली लगाई।
इससे मुख्य बांसवाड़ा-रतलाम मार्ग से लेकर कागदी पिकअप वियर को जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह जाम रहा। जानवरों के साथ उनके मालिक तथा मुख्य सडक़ मार्ग पर खड़े वाहनों की वजह से रतलाम राजमार्ग का यातायात भी प्रभावित हुआ। इससे दुर्घटना की स्थिति बनने के साथ ही काफी देर तक जाम भी लगा रहा, लेकिन मौके पर यातायात पुलिस का एक भी कार्मिक मौजूद नहीं था।
निर्धारित स्थान पर नहीं लगता हाट
इधर, जानकारों के अनुसार बकरा मण्डी के नाम से कागदी पिकअप वियर के पास वर्षो पहले जमीन आरक्षित हुई। साथ ही तय हुआ कि पूरा व्यापार वहीं संचालित किया जाएगा। कुछ दिन लोगों ने वहां व्यापार किया। इसके बाद पुलिस एवं प्रशासन की अनदेखी की वजह से मण्डी की तरफ ध्यान नहीं दिया गया, तो लोगों ने निर्धारित स्थान को छोड़ कर रतलाम रोड तथा कागदी को जाने वाले रास्ते पर हाट लगाना शुरू कर दिया। इसके बाद पत्रिका ने जब मुद्दा उठाया तो वापस निर्धारित स्थान पर मण्डी लगने लगी। इसके बाद बीते कुछ समय से पुलिस एवं प्रशासन की अनदेखी फिर बढऩे की वजह से लोगों ने वापस रतलाम रोड पर बैठना शुरू कर दिया है। वही शहर के नई आबादी चौहर, सिंधी कॉलोनी व अन्य कई जगहो पर बकरा मण्डी लगने के कारण स्कूली बच्चों को तो परेशानी होती ही है। इसके अलावा आवागमन भी पूरी तरह बाधित रहता है।
Published on:
20 Nov 2018 03:10 pm
बड़ी खबरें
View Allबांसवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
