14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा
Video : “चुनावों में ही क्यों याद आता है बेणेश्वर धाम, बारिश में जब बनता है टापू तब कहां होते हैं सब”
Play video

Video : “चुनावों में ही क्यों याद आता है बेणेश्वर धाम, बारिश में जब बनता है टापू तब कहां होते हैं सब”

www.patrika.com/banswara-news
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

deendayal sharma

•

Updated: 23 Apr 2019, 10:55 AM IST

बांसवाड़ा. आदिवासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र है वागड़ प्रयाग के नाम से विख्यात बेणेश्वर धाम। यहां विशाल मेला भरता है, जनजातीय संस्कृति का दिग्दर्शन होता है। बांसवाड़ा-डूंगरपुर की सीमा पर स्थित यह पावन धाम तीन नदियों सोम, माही और जाखम का संगम स्थल है। लेकिन मानसून के समय आफत भी खूब बरसती है। धाम पर पहुंचने वाले सभी रास्ते बरसात के समय पानी में इस कदर डूब जाते है कि नजर ही नहीं आते। सभी पुलों पर से पानी बहने लगता है और आवागमन बंद हो जाता है। ऐसे में धाम दोनों जिलों से अलग होकर टापू बन जाता है।

राजनीति का केंद्र बना बेणेश्वर धाम, सिर्फ चुनावों में आती है याद, विकास का नहीं लेता कोई नाम

दर्शनार्थी अगर मंदिर में रह गए तो जबतक पानी का बहाव कम नहीं होता तबतक मजबूरी में उन्हें वहीं रूकना होता है। धाम के टापू बनने का यह सिलसिला एक बार का नहीं है। हर मानसून में कई बार ऐसे हालात बनते है। इसका मुख्य कारण यह है कि धाम को जोडऩे वाले तीनों पुल काफी नीचे है। पुल की ऊंचाई बढ़ाने के काम हो तो इस समस्या का स्थाई समाधान हो सकता है।

#Lok_Sabha_Election_2019 : बेणेश्वर धाम से संभाग की सीटों पर निशाना साधेंगे राहुल गांधी, दो साल में तीसरी बार वागड़ में करेंगे सभा

चुनावी सभाओं का केंद्र बना धाम
बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर और प्रतापगढ़ जिलों के सबसे नजदीकी होने के कारण बेणेश्वर धाम राजनीतिक मंच का रूप लेने लगा है। विगत कुछ वर्षों से यहां कई राजनीतिक नेताओं की सभाएं हुई है। लेकिन इन सभाओं के बाद बेणेश्वर को भुला देने से इसके विकास की आशाओं को पंख नहीं लग रहे है। गौरतलब है कि अंचल में आदिवासी बड़ा वोट बैंक भी है। इस कारण बेणेश्वर धाम राजनीतिक सभाओं के लिए नेताओं की पसंद बन गया है।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़