3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांसवाड़ा : तीन बार स्थगित होने के बाद मुख्यमंत्री का दौरा अब 28 से, प्रशासनिक सरगर्मी बढ़ी

28 से 31 मई तक रहेंगी जिले में

2 min read
Google source verification
banswara

meeting

बांसवाड़ा. प्रशासन में एक बार फिर से मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों की सगगमी बढ़ गई है। इससे पूर्व तीन बार दौरा स्थगित हुआ था। 28 से 31 मई तक प्रस्तावित मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर शुक्रवार को एक तरफ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई वहीं भाजपा संगठन ने भी तैयारियों पर चर्चा की।

ये बना कार्यक्रम
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राजे 28 से 31 मई तक कुशलगढ़, बागीदौरा, गढ़ी एवं बांसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगी। राजे 28 मई को कुशलगढ़ पहुंचेंगी। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर त्रिवेदी ने बताया कि इस दौरान वह 29 को बागीदौरा, 30 को गढ़ी एवं 31 को बांसवाड़ा के विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगी। शुक्रवार को जिला कलेक्टर ने सभी विभागाध्यक्षों की बैठक ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इधर पंचायतराज राज्य मंत्री धनसिंह रावत ने भी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।

शिक्षा विभाग में भी तैयारियां
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रारंभिक शिक्षा के उप निदेशक शिवजी गौड़ ने शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक कार्यालय में ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों व कार्मिकों की बैठक ली। बैठक में गौड़ ने जिले में विद्यालय, रिक्त पद, विभागीय कार्यों, नवाचारों, सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत विभिन्न गतिविधियों के क्रियान्वयन, प्रवेशोत्सव आदि से संबंधित जानकारी ली। साथ ही ब्लॉक अधिकारियों से कहा कि वे ऐसी समस्या को भी संज्ञान में लाएं, जिसका निराकरण उप निदेशक, निदेशक और राज्य सरकार के स्तर पर हो सके। बैठक में रमसा के अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक जयदीप पुरोहित, सर्व शिक्षा एडीपीसी उमेश अधिकारी, आरटीई प्रभारी प्रदीप पाटीदार सहित ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, एबीईईओ आदि उपस्थित रहे।

व्यवस्थाओं की ली जानकारी
आनंदपुरी. पंचायत समिति भवन में 30 मई को प्रस्तावित मुख्यमंत्री के जन संवाद कार्यकम की तैयारियां शुरू हो गई। जयपुर से आए जनसंवाद कार्यक्रम के प्रभारी धुवेन्द्र मेघवाल व उनके सहयोगी नितेश शर्मा ने तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी मणीलाल, विकास अधिकारी रमेश मीणा, भाजपा जिला अध्यक्ष, खेमराज गरासिया, प्रदीप दीक्षित ने पंचायत समिति भवन में व्यवस्था की जानकारी ली।