7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चिखली साकोदरा: कीचड़ में तब्दील हुई सड़क, ग्रामीण परेशान

Rajasthan

चीखली। चीखली उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत साकोदरा के साकोदरा-गड़िट मुख्य मार्ग लंबे समय से खस्ताहाल है। महीनों से जर्जर पड़ी सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों में बारिश का पानी भरने से यह पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गई है। लोगों का कहना है कि पिछले कई महीनों से सड़क की मरम्मत नहीं की गई है। रोजाना स्कूल जाने वाले बच्चे, किसान और बुजुर्गों को इस मार्ग से गुजरने में भारी परेशानी हो रही है। दोपहिया वाहन तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों की इस समस्या को लगातार अनसुना किया जा रहा है। अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों की मांग है कि तत्काल सड़क की मरम्मत कर जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश होते ही यह सड़क तालाब बन जाती है। यदि जल्द सड़क का पुनर्निर्माण नहीं हुआ तो स्थिति और बदतर हो जाएगी।