10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा
‘देश के युवाओं को भडक़ाकर नागरिकता कानून का विरोध करने वाले कभी सफल नहीं हो सकते’ – केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत
Play video

‘देश के युवाओं को भडक़ाकर नागरिकता कानून का विरोध करने वाले कभी सफल नहीं हो सकते’ – केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत

What Is CAA Or CAB, Central Minister Talk About CAB In Banswara : बांसवाड़ा पहुंचे केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने पत्रकार वार्ता में लगाए आरोप
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

deendayal sharma

•

Updated: 18 Dec 2019, 3:16 PM IST

मृदुल पुरोहित/बांसवाड़ा. जिले की यात्रा पर आए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने पत्रकार वार्ता में नागरिकता संशोधन विधेयक संबंधी सवाल पर कहा कि राज्य सरकारों को इस कानून को लागू करना होगा। संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार केंद्र की सूची के विषय पर निर्णय का हक केंद्र सरकार का ही है। नागरिकता देना केंद्र सरकार का विषय है। इसमें राज्य किसी तरह से हस्तक्षेप नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर किन लोगों ने आग लगाई है, वह देश जानता है। यह कानून किसी का हक नहीं छिनेगा। यह मानवता का कानून है। इस कानून का विरोध करने वाले लोग अपने कुटिल इरादों से इस देश को बांटने का षडय़ंत्र कर रहे है। लेकिन देश की जनता सब जानती है। वह युवाओं को भडक़ाने का काम कर अपनी राजनैतिक महत्वकाक्षाओं को पूरा करना चाहते है। ऐसे लोग कभी भी सफल नहीं हो सकते है। पत्रकार वार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री ने राज्य सरकार पर भी आरोप लगाए और कहा कि चुनाव के समय 426 वादे करके जनता को धोखा देकर सत्ता में आई सरकार एक भी वादे को ठीक तरह से पूरा करने में असफल रही है। राज्य सरकार सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार भी खो चुकी है।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़