14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा
बांसवाड़ा में बोले मुख्यमंत्री गहलोत : ‘हमारी प्राथमिकता जनता की सेवा है, सुशासन के लिए समाज का सहयोग भी जरूरी’
Play video

बांसवाड़ा में बोले मुख्यमंत्री गहलोत : ‘हमारी प्राथमिकता जनता की सेवा है, सुशासन के लिए समाज का सहयोग भी जरूरी’

CM Ashok Gehlot In Banswara : मुख्यमंत्री ने मडक़ोला मोगजी में जनसभा को किया संबोधित, छह करोड़ की लागत से बने स्वमी विवेकानंद मॉडल स्कूल का उद्घाटन
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Varun Kumar Bhatt

•

Updated: 25 Jun 2019, 6:05 PM IST

बांसवाड़ा. प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) मंगलवार को वागड़ अंचल Ashok Gehlot In Banswara)” target=”_blank”>(CM Ashok Gehlot In Banswara) के दौरे पर रहे। जिले की आनंदपुरी पंचायत समिति के दूरस्थ गांव मडक़ोला मोगजी में छह करोड़ रुपए की लागत से निर्मित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय का उद्घाटन किया और जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने जनसभा में गांव, गरीब और किसान का भला करने के साथ संवेदनशील, जवाबदेह और पारदर्शिता के साथ सुशासन देना ही सरकार का लक्ष्य बताते हुए कहा कि हमारी प्राथमिकता जनता की सेवा है, लेकिन सुशासन के लिए समाज का सहयोग भी आवश्यक है।

राजस्थान में कर्ज माफी घोटाला : डूंगरपुर में मंत्री के दौरे के बाद छह कार्मिक निलंबित, बांसवाड़ा में दोषियों को ‘अभयदान’!

मॉडल विद्यालय भवन के ठीक सामने खेल मैदान में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सरकार बनने के बाद सहकारी बैंकों और भूमि विकास बैंकों से लिए किसानों के ऋण माफ किए। राष्ट्रीयकृत बैंकों से बातचीत चल रही है। यह केंद्र सरकार के अधीन हैं। केंद्र से कहा है कि यदि उद्योगपतियों को राहत दी जाती है तो किसानों को क्यों नहीं। इस दौरान शिक्षामंत्री गोविंदसिंह डोटासरा, प्रभारी मंत्री राजेंद्र यादव, राज्यमंत्री अर्जुन बामनिया, विधायक महेंद्रजीतसिंह मालवीया भी मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़