
बांसवाड़ा।
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बुधवार को होने वाली राजस्थान गौरव यात्रा के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। बांसवाड़ा विधायक जीतमल खांट के पुत्र के मौत की खबर के बाद ये बदलाव हुआ है। इसके तहत अब यात्रा के दौरान होने वाले सीएम राजे के स्वागत सभाओं को रद्द कर दिया गया है।
इस बदलाव की जानकारी देते हुए मंत्री धनसिह रावत ने बताया कि विधायक पुत्र की मौत के कारण बांसवाड़ा विधानसभा में यात्रा के तहत पूर्व में तय कार्यक्रम अब नहीं होंगें। उन्होंने बताया कि घाटोल में सभा होगी लेकिन शहर में स्वागत कार्यक्रम रद्द रहेंगें।
जानकारी के अनुसार यात्रा सुबह नौ बजे मयूर मिल से शुरू होगी अैर साढ़े नौ बजे कस्टम चौराहे, पुराना बस स्टैंड, गांधीमूर्ति, कलक्ट्री चौराहा से तेजपुर, सुरपुर, सेनावासा, देवदा होते हुए दोपहर 12 बजे घाटोल स्थित विद्यालय मैदान पहुंचेगी, जहां सभा होगी।
वहीं एसपी कालूराम रावत के अनुसार विधायक पुत्र का शव पहुचने के बाद सीएम राजे के खाट के घर पहुचने के संबंध में अंतिम निर्णय होगा। कलक्टर भगवती प्रसाद के अनुसार प्रशासन की ओर से विधायक खाट के गांव थालितलाई में हेलीपेड सहित अन्य इंतजाम कर लिए है। यात्रा संयोजक भगवत पूरी ने बताया कि शहर में गौरव यात्रा नहीं निकाली जायेगी। शहर के कार्यक्रम निरस्त किये गए हैं।
Updated on:
08 Aug 2018 10:16 am
Published on:
08 Aug 2018 10:05 am
बड़ी खबरें
View Allबांसवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
