एक दर्जन से अधिक है खरीफ जिंस
खरीफ में बुवाई की जाने वाली जिंसें करीब एक दर्जन से भी अधिक है, लेकिन इनमें से सबसे अधिक तव्वजो मक्का, सोयाबीन, चावल और कपास को ही दिया जा रहा है। कृषि विभाग की ओर से प्रस्तावित खरीफ बुवाई के लक्ष्य के आंकड़े भी इसी की पुष्टि कर रहे हैं, तो अब तक हुई बुवाई से किसानों की रुचि भी उधर ही दिख रही है।