
बांसवाड़ा. शहर के कंधारवाड़ी क्षेत्र में चल रहे भवन निर्माण कार्य को अवैध बताने को लेकर सोमवार को अजीबोगरीब स्थिति सामने आई। सूत्रों के अनुसार परिषद आयुक्त के नाम से सोमवार को गंगाराम नामक व्यक्ति की ओर से सादे कागज पर शिकायत दी गई कि क्षेत्र में जसवंत नामक व्यक्ति अवैध रूप से निर्माण कर रहा है और परिषद की भूमि पर अतिक्रमण किया हुआ है।
इस शिकायत के दौरान परिषद को यह जानकारी दी गई कि शिकायतकर्ता की मृत्यु तो वर्ष 2008 में ही हो चुकी है। बताया गया कि कुछ समय बाद ही जयेश नामक व्यक्ति की ओर से इसी आशय का आरोप लगाते हुए पत्र दिया गया। इससे पसोपेश की स्थिति बन गई। हालांकि परिषद की ओर से दोनों पत्रों को अग्रिम प्रक्रिया के लिए रख लिया गया है।