14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा शून्यकाल में सांसद कनकमल कटारा ने उठाया वागड़ की रेल का मुद्दा, प्रधानमंत्री और रेलमंत्री से भी करेंगे मुलाकात

Dungarpur-Banswara-Ratlam Rail Line Project : शून्यकाल में सांसद कटारा ने उठाया रेल परियोजना का मामला, बोले- रेल से खुलेगा विकास का द्वार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Varun Kumar Bhatt

•

Updated: 27 Jun 2019, 5:04 PM IST

banswara

लोकसभा शून्यकाल में सांसद कनकमल कटारा ने उठाया वागड़ की रेल का मुद्दा, प्रधानमंत्री और रेलमंत्री से भी करेंगे मुलाकात

बांसवाड़ा. सांसद कनकमल कटारा ने बुधवार को संसद में डूंगरपुर-बांसवाड़ा-रतलाम रेल परियोजना (Dungarpur-Banswara-Ratlam Rail Line Project) का काम शुरू करवाने की मांग रखी। शून्यकाल में बोलते हुए कटारा ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय रेल मंत्री व सदन का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि आदिवासी बाहुल्य दक्षिणी राजस्थान के वागड़ क्षेत्र की महत्वाकांक्षी रेल परियोजना है। उन्होंने बताया कि 176 किलोमीटर लम्बी इस परियोजना के लिए राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार के मध्य एमओयू साइन हुआ था, लेकिन अब इस परियोजना का काम शुरू होने के बाद अटका पड़ा है। कटारा ने कहा कि इस परियोजना का निर्माण कार्य शुरू होने से पिछड़े एवं आदिवासी बहुल इलाके में पर्यटन आदि क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास होगा। साथ ही क्षेत्र के लोग, उद्यमियों, व्यापारियों एवं श्रमिकों को रतलाम व अहमदाबाद की बड़ी रेल लाइन से जुडऩे से पूरे देश में आवागमन की सहज सुविधा मिलने लगेगी तथा रोजगार की नई संभावनाओं को भी बल मिलेगा। संसद में कटारा ने कहा कि इस महती रेल परियोजना का निर्माण काम शुरू करवाने का आग्रह करने के लिए वे शीघ्र ही प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय रेल मंत्री से भी मुलाकात करने का समय लेंगे।

डूंगरपुर- बांसवाड़ा-रतलाम रेल परियोजना का ‘भाग्य’ फिर केंद्र सरकार के पाले में, मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की बैठक में उठाया मुद्दा

सीएम गहलोत ने भी नीति आयोग बैठक में उठाया था मुद्दा
सांसद कटारा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) भी हाल ही नीति आयोग की बैठक में प्रधानमंत्री का ध्यान इस ओर आकर्षित कर चुके हैं। साथ ही केन्द्रीय वित्त मंत्री की ओर से बजट पूर्व चर्चा के लिए हुई राज्यों के वित्त मंत्रियों की बैठक में भी यह मुद्दा उठाया गया था। इस मामले में कटारा रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष से भी मिलकर बात रख चुके हैं।

धरातल पर हमारी रेल परियोजना
इस महत्वाकांक्षी परियोजना का काम वर्ष 2011 में शुरू होना था लेकिन इस में काफी देरी हुई। इसके बाद काम शुरू हुआ तो राज्य सरकार ने अपने हिस्से की राशि देने में आनाकानी की जिससे रेलवे ने काम बंद कर दिया। परियोजना के अंतर्गत करीब 126 किमी लंबी रेल लाइन राजस्थान व लगभग 50 किमी मध्यप्रदेश में बिछाई जानी है। इस पर अब तक 240 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं।