14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा
Video : बांसवाड़ा : विद्युत निगम जो काम नहीं कर पाया, सौर ऊर्जा ने वो कर दिखाया, आजादी के बाद पहली बार रोशन हुए आदिवासी घर
Play video

Video : बांसवाड़ा : विद्युत निगम जो काम नहीं कर पाया, सौर ऊर्जा ने वो कर दिखाया, आजादी के बाद पहली बार रोशन हुए आदिवासी घर

आदिवासी घरों में सौर ऊर्जा यूनिट ने लिखी सफलता की कहानी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Varun Kumar Bhatt

•

Updated: 17 Jun 2019, 2:37 PM IST

बांसवाड़ा. दुर्गम पहाडिय़ां, चारों ओर सन्नाटा, काली रात का घुप अंधेरा और सांय सांय करती हवाओं के बीच दूर कहीं एक हल्की सी रोशनी की किरण दिख जाए तो चेहरे पर खुशी छलक पड़ती है। इस आदिवासी बहुल जिले में आज भी कई इलाके ऐसे हैं जहां आदिवासी परिवार आजादी के सड़सठ साल बाद भी एक अदद रोशनी की किरण से महरुम हैं। रात ढली नहीं कि इन परिवारों में सब कुछ ठहर सा जाता है, बच्चे पढ़ नहीं सकतेे, मां रोटी नहीं बना सकती और आधुनिक दुनिया की अन्य सुविधाएं भोगने की तो बात ही दूर की कौड़ी ही है। राह आज भी कठिन है और बिजली महकमे के लिए उनके घरों तक पहुंचना संभव नहीं है, लेकिन सौभाग्य योजना ने ऐसे लोगों के भाग्य को बदलने की रहा दिखा दी है। सौर ऊर्जा ने उनके घरों को रोशन कर दिया है। उनके घरों में जिंदगी की नई रोशनी की उमंग भर दी है।

इस आदिवासी बहुल इलाके में आज भी आदिवासी परिवार अपने खेतों और पहाडिय़ों पर घर बनाकर रह रहे हैं और ऐसे में एक एक घर तक बिजली की लाइन खींच पाना टेढ़ी खीर है। विद्युत निगम के लिए यह काम कठिन और ख्,ार्चीला है सो उसने इस दिशा में कभी ज्यादा प्रयास नहीं किए। लेकिन प्रधानमंत्री के हर घर में बिजली के संकल्प को हकीकत के धरातल पर पूरा करने के लिए सौर ऊर्जा का विकल्प चुना गया और इसके अच्छे परिणाम सामने आए हैं। गांवों में सौर ऊर्जा से स्ट्रीट लाइट की योजना क्रियान्वित की गई थी लेकिन सार्वजनिक स्थान पर लाइटें लगी होने से उनका कोई धणी धोरी नहीं था और ऐसे में ये लंबे समय तक टिक नहीं पाई, लेकिन सौभाग्य योजना में अब घरों पर व्यक्तिगत तौर पर सौर लाइट लगाने का प्रयोग हो रहा है। पहाडिय़ों पर बसे घरों में दीये की तरह टिमटिमाते बल्ब की रोशनी दूर से ही योजना की सफलता का परचम लहराती दिखती है।

बांसवाड़ा : डेढ़ साल पहले सिर से उठ गया माता-पिता का साया, अब खुद ही मजदूरी कर पेट पाल रहे 4 मासूम बच्चे, नहीं मिल रही मदद

केन्द्र एवं राज्य सरकार के साझे मेे सौभाग्य योजना के तहत जिले के सीमावर्ती कुशलगढ़ क्षेत्र में घर-घर सौर ऊर्जा यूनिट ने लगाने का कार्य अंतिम चरण में है। क्षेत्र के 3768 कच्चे आवासों को योजना के लिए चिह्नित किया गया। 200 वाट की क्षमता की यूनिट प्रत्येक घर के लिए पृथक रूप से लगाई जा रही हैं। इससे 5 टयूब लाइट, 1 पंखा व मोबाइल चार्जर सहित छोटे-मोटे अन्य कार्य संभव हैं। एक यूनिट की स्थापना का खर्च करीब 32 हजार रुपए है। ऐसे में योजना पर करीब 12 करोड़ रुपए का व्यय होगा। इसमें केन्द्र व राज्य सरकार की ओर से 60:40 का बजट व्यय तय किया गया है। लाभान्वितों को यह सुविधा निशुल्क है।

आजादी के बाद अब आई रोशनी
जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में हाथिया दिल्ली, रसौड़ी एवं खजूरा ऐसे गांव हैं, जहां इस योजना के तहत बिजली पहुंची है। ग्रामीणों ने कहा कि उनके खेत अलग-अलग स्थानों पर हैं। ऐसे में सभी अपने खेतों के आस-पास ही कच्चे मकान बनाकर निवास कर रहे हैं। पहाडिय़ां तथा दूरस्थ स्थान होने से विद्युत निगम की लाइनें यहां नहीं हैं और इस कारण आजादी के बाद से अब तक वह विद्युत सुविधा से वंचित थे। पर, सौर ऊर्जा संयंत्र से घरों में बल्ब व पंखा चलने लगा है। इससे विशेष रूप से रात के समय बहुत राहत रहती है।

यह है स्थिति…
3768 कच्चे आवास चिह्नित
200 वाट की क्षमता प्रतियूनिट
1 यूनिट पर 32 हजार का व्यय
12 करोड़ के कारीब कुल व्यय

बेहद फायदेमंद
दूरस्थ क्षेत्रों में सौभाग्य प्रोजेक्ट से घर रोशन हो रहे हैं। वर्षों से विद्युत से वंचित स्थानों पर बिजली पहुंचाना आसान हुआ है। कुशलगढ़ क्षेत्र के कई गांव इससे लाभांवित हुए हैं।
हरीश मेघावत,
प्रोजेक्ट इंजीनियर सौभाग्य योजना

पहली बार लाइट आई
रामचंद्र डामोर ने कहा कि आजादी के बाद यहां लाइट नहीं थी। हाथिया दिल्ली गांव में पहली बार गांव में लाइट देख रहे हैं। इस सौरल से 5 टयूब लाइट व पंखे चल रहे हैं। अंधेरे से उजाले में आने की बेहद खुशी है। यह सभी निशुल्क है। इसके लिए गांव वालों से कोई रुपए नहीं लिए गए हैं।

शांति मिली
ग्रामीण महिला हुमा ने कहा कि एक माह से घर में लाइट आई है। लाइट आने के बाद से थोड़ी शांति मिली है। पहले अंधेरे में पड़े थे। अब घासलेट की जरुरत नहीं है। 5 बल्ब जलते हैं। अब पानी की परेशानी दूर हो तो और अच्छा है।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़