
Felt so bad joke be killed
आबापुरा के पास करीब एक पखवाड़े पहले दिनेश पटेल की हत्या मजाक से आहत होने के बाद आवेश में की गई थी।
पुलिस के अनुसार हत्या के आरोप में गिरफ्तार रतनपुरा कालिया निवासी अबू पुत्र हीरजी मईड़ा ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह दशहरा मेला देखने गया था, जहां उससे दो-तीन युवकों ने मजाक किया था। इसके बाद वह अपने घर लौट आया, लेकिन मजाक उसे बुरा लग गया। इसके चलते उसने रात को मेले से लौट रहे रतनपुरा कालिया निवासी दिनेश(30) पुत्र कालिया पटेल, शांतिलाल (32) पुत्र पूंजिया पटेल तथा केसू पुत्र उमिया पारगी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस घटना में दिनेश की तो मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि उसके साथी शांति लाल तथा केसू गंभीर घायल हो गए, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से एमजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। थाना प्रभारी पूनाराम गुर्जर ने बताया कि अबू गत कई वर्षो से अलग ही रहता है। उसका गांव के लोगों से भी ज्यादा अच्छे संबंध नहीं हैं।
पहले अपनी मां का कातिल
थाना प्रभारी ने बताया कि अबू पर हत्या का आरोप पहला नहीं है। इससे पहले भी वह अपनी मां का हत्या कर चुका है। इसके साथ गांव के लोगों से भी उसके कुछ अच्छे संबंध नहीं है। पुलिस ने आरोपित अबू को मंगलवार को सीजेएम न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के लिए पुलिस अभिरक्षा में रखने के आदेश हुए।
Published on:
25 Oct 2016 11:49 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
