14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण, गाया वंदे मातरम्

बांसवाड़ा. जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। इसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Mradul Purohit

•

Updated: 28 Dec 2023, 12:52 PM IST

bn02_1.jpg

बांसवाड़ा. जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। इसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
स्थापना दिवस पर सुबह साढ़े 11 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र पंड्या ने पार्टी का ध्वज फहराया। कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम् का गान किया। इस दौरान विधायक अर्जुनसिंह बामनिया, नगर परिषद सभापति जैनेन्द्र त्रिवेदी, नवाब फौजदार, आशीष मेहता, मनीषदेव जोशी, इमरान खान पठान, पार्षद राकेश सेठिया, मुकेश जोशी, देवबाला राठौड़, जाहिद अहमद सिंधी, चंदा डामोर, नगर अध्यक्ष तपन मेघावत, रितेश नानी, मनीष त्रिवेदी, मनोज श्रीमाल, सईद परवाना शाहरूख खान, आसिफ खान, उप प्रधान मनोहर खडि़या, केशव निनामा, संजय जैन सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ध्वजारोहण के बाद जिलाध्यक्ष पंड्या ने कहा कि पार्टी 138वां स्थापना दिवस मना रही है। पार्टी ने 1885 में इसकी शुरुआत की थी। आजादी के आंदोलन में भूमिका के साथ ही आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान दिया है। आज देश में जो कुछ दिखाई दे रहा है। चाहे विकास हो या आम आदमी की हैसियत, कांग्रेस ने देश की बुनियाद से लेकर शिखर तक की िस्थतियों के लिए बड़ी जिम्मेदारी के साथ चिंता की है। जिले में प्रत्येक ब्लॉक में कार्यक्रम व गोष्ठी हो रही है। कांग्रेस के संदेश को आम आदमी तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। पार्टी सर्वधर्म समभाव व सर्वजन हिताय की भावना व विचार को लेकर कार्य रही है।