तीन साल गडरिये के पास रहा
राजू के मुतातिबक उसकी उम्र अभी 12 वर्ष है और वह तीन वर्ष पाली निवासी तुलसी राम गडरिये के साथ भेड़ चराने का काम रहा था। पिता ने मुझे गडरिये के पास दो हजार रुपए महीने के हिसाब से गिरवी रखा था। दूसरे वर्ष गडरिये ने ढाई हजार रुपए महीने के हिसाब से दिए और तीसरे वर्ष तीन हजार रुपए। इन तीन सालों में बस तीन बार घर गया। वो मुझे खूब काम कराता, मारता पीटता लेकिन मेरी कभी भागने की हिम्मत न हुई।