
गलियाकोट । चितरी थाना क्षेत्र के खुमानपुर स्थित भैरवजी मंदिर में अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना 23 अगस्त की रात की बताई गई है। मामले में मंदिर से शिखर, कलश, घंटी, दीपक स्टैंड सहित अन्य सामान चोरी होने की रिपोर्ट चितरी थाने में दी गई है।
थानाधिकारी रमेश चंद्र मीणा ने बताया कि ग्रामीणों ने रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात बदमाशों ने भैरवजी मंदिर से भैरवजी का एक शिखर, गणेशजी का एक शिखर, विजल देवजी का एक शिखर, विजल का बड़ा गुंबद, मुख्य गेट का छोटा शिखर, छोटे-बड़े पांच कलश, एक छोटा घंटा, दो दीपक स्टैंड तथा आरती की चांदी की छोटी घंटी चोरी कर ली। ग्रामीणों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर चोरी किए गए सामान की तलाश कर बरामदगी कराने तथा अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Updated on:
03 Sept 2026 06:14 pm
Published on:
27 Aug 2026 06:00 am
