बांसवाड़ा : मोबाइल पर रिजल्ट देखा तो मिली परीक्षा में फेल होने की जानकारी, सदमे में आई छात्रा ने की फंदे से लटककर आत्महत्या की कोशिश
बांसवाड़ा. घाटोल की एक छात्रा ने बोर्ड परीक्षा परिणाम से नाखुश होकर सोमवार को फंदे से लटककर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गनीमत रही कि समय रहते परिजनों ने उसे नीचे उतार लिया और अस्पताल ले गए। जिससे उसकी जान बच गई। छात्रा ने मोबाइल पर अपना रिजल्ट देखा और फेल होने से वह सदमे में आ गई।