14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा : 10 साल की ‘ख्वाहिश’ ने पेश की मिसाल, कैंसर पीडि़तों के लिए दान किए 12 इंच लंबे बाल

स्पर्श की मुहिम से जिले में कई महिलाओं और बेटियों ने कैंसर पीडि़तों के लिए बाल दान किए हैं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Varun Kumar Bhatt

•

Updated: 16 Jun 2019, 1:11 PM IST

banswara

बांसवाड़ा : 10 साल की ‘ख्वाहिश’ ने पेश की मिसाल, कैंसर पीडि़तों के लिए दान किए 12 इंच लंबे बाल

बांसवाड़ा. स्पर्श सेवा संस्थान की ओर से कैंसर पीडि़तों के लिए चलाई गई बाल दान की मुहिम में जिले की एक बालिका और जुड़ गई है। परतापुर निवासी 10 वर्षीय ख्वाहिश सोनी ने बाल झडऩे से अवसाद में गए कैंसर मरीजों के लिए विग बनाने के बारे में जाना तो प्रेरित होकर अपने लंबे घने बालों को दान करने का विचार अपने अभिभावकों से साझा किया।

Video : चौथी कक्षा से थामा योग का साथ और जयेश बन गया ‘रबरमैन’, हैरतअंगेज योग क्रियाएं देखकर आप भी बन जाएंगे इसके फेन

लायंस क्लब वागड़ बांसवाड़ा के निखिलेश सोनी ने स्पर्श संस्थान के संदीप त्रिपाठी से संपर्क किया और खांदू कॉलोनी में भाविक जोशी के सहयोग बालिका ने 12 इंच से भी ज़्यादा लंबे बालों का दान कर दिया। इस उम्र में समाज के लिए कुछ कर गुजरने का जज़्बा बालिका में देख सभी ने स्वागत किया। उसके बाल विग बनाने भेजे जाएंगे। गौरतलब है कि स्पर्श की मुहिम से जिले में कई महिलाओं और बेटियों ने कैंसर पीडि़तों के लिए बाल दान किए हैं और यह सिलसिला जारी है।