ग्रुप कमांडर कर्नल नरेश कुमार,सेना मेडल कर्नल विपुल बाया, कमांडिंग ऑफिसर 10 राज बटालियन एनसीसी उदयपुर, लेफ्टिनेंट कर्नल राजेंद्र कुमार 2 राज इंजीनियरिंग अजमेर तथा लेफ्टिनेंट मुकेश कुमार पंड्या ने कलक्टर से मुलाकात की। लेफ्टिनेंट मुकेश कुमार पंड्या ने बताया कि ग्रुप कमांडर व कलेक्टर ने जमीन आवंटन, बिल्डिंग निर्माण तथा ट्रेनिंग संबंधी योजनाओं पर चर्चा की। टीम ने उपखंड अधिकारी रजनी मढ़ीवाल बांसवाड़ा के साथ प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण किया।