
banswara photo
बांसवाड़ा ।शहर के कुशलबाग मैदान में 12 दिसंबर से विशाल धार्मिक अनुष्ठान का दौर शुरू होगा। जो 20 दिसंबर तक जारी रहेगा। जिसमें 5 लाख हनुमान चालीसा पाठ, श्रीराम कथा, 1008 सुंदरकांड पाठ और ऊं नम: शिवाय लेखन प्रतिष्ठा महोत्सव के आयोजन होंगे। रामचरित मानस मंडल के महामंत्री अमृतलाल पंचाल ने बताया कि रामकथा का वाचन राष्ट्रीय संत मुरलीधर महाराज की ओर से किया जाएगा।
वहीं संगीतमय हनुमान चालीसा के पाठ अहमदाबाद के नंदकिशोर शास्त्री करेंगे। दूसरी ओर शोभायात्रा और ऊं नम: शिवाय लेखन प्रतिष्ठा 12 दिसंबर को सुबह 10 बजे उत्तमस्वामी के सानिध्य में मानस भवन में किया जाएगा। जिसमें 21 करोड़ ऊं नम: शिवाय लेखन पत्रों की स्थापना होगी। प्रतिदिन 75 हजार पाठ किए जाएंगे।
समितियों का गठन.....
अनुष्ठान के लिए मंडल की ओर से समितियों का गठन किया गया। जिन्हें अलग अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है। संरक्षक समिति में निमेष मेहता, शेभायात्रा समिति में अशोक पालीपाल, पूछताछ और कार्यालय सतिति में नरहरिकांत भट्ट, पुरुष प्रवचन समिति में अमृतलाल पंचाल, प्रवचन समिति अमृतलाल सनाढ्य, विप्र प्रभार समिति में अशोक पंचाल, संतों के आवास और जलपान की व्यवस्था में सज्जनलाल दोसी, संचालन समिति में अमृतलाल पंचाल, कमलाशंकर शर्मा, प्रसाद वितरण नारायणलाल जोशी, आरती शंकरलाल अग्रवाल, भोजनशाला प्रभारी मणिलाल पंचाल, पूजन पाठ प्रभारी दिव्यभारत पंड्या को बनाया गया। रामकथा के लिए कुशलबाग मैदान में 100 गुणा 200 के क्षेत्रफल का पांडाल तैयार कराया जा रहा है।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
