14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में कर्ज माफी घोटाला : डूंगरपुर में मंत्री के दौरे के बाद छह कार्मिक निलंबित, बांसवाड़ा में दोषियों को ‘अभयदान’!

बांसवाड़ा में किसान ऋण माफी घोटाले में नहीं हुई बड़ी कार्रवाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Varun Kumar Bhatt

•

Updated: 24 Jun 2019, 3:28 PM IST

banswara

राजस्थान में कर्ज माफी घोटाला : डूंगरपुर में मंत्री के दौरे के बाद छह कार्मिक निलंबित, बांसवाड़ा में दोषियों को ‘अभयदान’!

बांसवाड़ा. राज्य में सरकार की ओर से कर्जमाफी (Kisan Karj Mafi Rajasthan) की घोषणा और लाभान्वित किसानों की सूचियां वृहद कृषि बहुद्देश्यीय सहकारी समितियों (लेम्प्स) में चस्पा होने के बाद फर्जी ऋण उठाने और लाखों के इस घोटाले में बांसवाड़ा (Banswara News) जिले में जांच रिपोर्ट फाइलों में दबी हुई हैं। एकाध व्यवस्थापक को निलंबित करने के अलावा सहकारिता विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई नहीं होने से सरकारी धन को हड़पने वाले बेफिक्र हो गए हैं। शनिवार को डूंगरपुर (Dungarpur News) में सहकारिता मंत्री के दौरे के बाद छह कार्मिकों के निलंबन की कार्रवाई आनन-फानन में कर दी गई, लेकिन बांसवाड़ा में अब भी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बजाय मानो ‘अभयदान’ दिया जा रहा है।

प्रदेश में पूर्व भाजपा सरकार की घोषणा में कर्जमाफी से लाभान्वित हुए किसानों की सूचियां लेम्प्स में चस्पा करने के आदेश दिसम्बर में हुए थे। इन सूचियों के चस्पा होते ही कई लेम्प्स में किसानों के नाम पर फर्जी ऋण उठाने के गंभीर मामले एक-एक कर सामने आते गए, लेकिन सहकारिता विभाग की ओर से इन मामलों को जांच के नाम पर दबा दिया गया। सूत्रों के अनुसार लेम्प्स व सहकारी बैंक के कारिन्दों ने मिलीभगत कर फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक की कार्य पद्धति से अनभिज्ञ किसानों के नाम से बतौर ऋण राशि उठा ली। बाद में किसानों के नाम ऋण माफी की प्रक्रिया में भेज दिए थे।

Life Changing Story : लोगों से पापी शब्द सुन-सुनकर हो उठा बैचेन, फिर कब्रिस्तान में लगाए पेड़-पौधे और शिकारी से बन गया परिंदो का रहनुमा

ऋण लिया नहीं, हो गई माफी
जिले में मोटी बस्सी लेम्प्स में करोड़ों रुपए के ऋण माफ किए गए। सूची में नाम सार्वजनिक होने के बाद गड़बड़ी की भनक लोगों को लगी। सूची में सरकारी कार्मिक, मृतक एवं ऐसे लोग जिनके कृषि भूमि नहीं है, उनके नाम तक दर्ज थे। सूचियों में महिलाओं के पति के नाम की बजाय पिता का नाम दर्ज कर कारस्तानी भी की गई। इसके बाद ग्राम पंचायत मादलदा में ऐसा मामला सामने आया, जिसमें ऋण तो मिला नहीं, किसान का कर्ज जरूर माफ हो गया। लेम्प्स से ऋण नहीं लेने और न ही कोई बकाया होने के बाद भी कर्जमाफी के लाभार्थियों की सूची में लोगों के नाम सम्मिलित बताए गए। कई ऐसे लोगों के ऋण भी माफ हो गए, लंबे समय से विदेश में कार्यरत थे और कई लोगों के पास खेत तक नहीं है।

यहां भी हुई थी गड़बडिय़ां
मोटी बस्सी और मादलदा के अतिरिक्त जिले में आंजना, खेड़ा, भीमसौर, रैयाना, जौलाना, नाहली, बोरी आदि लेम्प्स में भी फर्जी ऋण उठाने के मामले सामने आए। इन मामलों में विभाग ने मात्र मोटी बस्सी के व्यवस्थापक को निलंबित किया और मादलदा में व्यवस्थापक को हटाया। इसके अलावा अन्य किसी लेम्प्स में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई।