
बांसवाड़ा : इन्द्रा कॉलोनी में वार्ड पार्षद पर चाकू से जानलेवा हमले का प्रयास, परिजनों ने बीच में आकर बचाया
बांसवाड़ा. कोतवाली थाना इलाके की इन्द्रा कॉलोनी में सोमवार की रात कॉलोनी के वार्ड पार्षद पर कुछ युवकों ने चाकू से हमले का प्रयास किया। गनीमत रही परिवार के सदस्य बीच में आ गए और वे वार्ड पार्षद को बचाते हुए भीतर ले गए, लेकिन इस वारदात के बाद कॉलोनी में शोर-शराबे एवं हंगामे की स्थिति बन गई। मौके पर बड़ी संख्या में कॉलोनी के लोगों का जमावड़ा लग गया। इसके बाद पार्षद जाहिद अहमद सिंधी पुत्र शब्बीर ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली थाना पुलिस को सौंपी।
रिपोर्ट में जाहिद अहमद सिंधी ने बताया कि वह घर पर बैठा हुआ था तभी घर के बाहर एक बालक ने बाइक से तीन चार चक्कर लगाए। इस पर वह उसे टोकने के लिए घर से बाहर निकला। इसी दरम्यान बच्चे ने अपने मामा इन्द्रा कॉलोनी निवासी आशिक पुत्र आमिर खान को फोन कर दिया। जो अपने साथ कुछ लोगों को लेकर आया। इनमें से एक ने चाकू से हमले का प्रयास किया, लेकिन परिवार के सदस्यों के बीच में आने की वजह से मामला शांत हो गया। सिंधी ने बताया कि पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो चुकी है।
पूर्व में भी धमकी
सिंधी ने बताया कि इससे पूर्व भी उसको अज्ञात नंबरों से आए एक मैसेज के माध्यम से जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। गत दिनों आई धमकी के बाद वह अजमेर चला गया था। इसके बाद वह सोमवार को ही वहां से लौटा। इसके बाद आरोपियों ने अचानक हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी एकराय एवं झुंड बनाकर आए थे।
12 सटोरियों को दबोचा
बांसवाड़ा. कोतवाली थाना पुलिस ने सोमवार को मदार कॉलोनी नहर के पास से 12 सटोरियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से पुलिस ने नौ हजार 91750 रुपए जब्त किए गए। साथ ही मौके से भोईवाड़ा निवासी राजेन्द्र तेली पुत्र प्रभुलाल, भगवान लाल भोई पुत्र गौतम भोई, मदार कॉलोनी जाकिर पुत्र अब्दुल रसीद, नबीपुरा निवासी अय्यूब पुत्र अब्दुल हमीद, सागड़ोद निवासी अजीम खां पुत्र फकीर मोहम्मद, कसारवाड़ा निवासी कुश दोसी पुत्र विनेश दोसी, राजतालाब निवासी आदिल पुत्र शिराज, प्रकाश कलाल पुत्र दजीचंद, अक्षय पुत्र महावीर, माहीडेम निवासी धर्मेद्र अहीर पुत्र सिंगेश्वर अहीर, बस्ती भूंगड़ा निवासी फर्जन पुत्र शहजाद, प्रांति जिला साबरकाठा निवासी माधूमल पुत्र हरूमल को गिरफ्तार किया गया।
Published on:
25 Sept 2018 03:18 pm
बड़ी खबरें
View Allबांसवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
