14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा
दक्षिणी राजस्थान में मूसलाधार बारिश के साथ मानसून की एंट्री, सडक़ों पर भरा पानी, बिजली रही गुल
Play video

दक्षिणी राजस्थान में मूसलाधार बारिश के साथ मानसून की एंट्री, सडक़ों पर भरा पानी, बिजली रही गुल

Monsoon In Rajasthan, Heavy Rain In Banswara : बांसवाड़ा शहर सहित जिले के कई इलाकों में हुई वर्षा, पेड़ गिरे, टीन-टप्पर उड़े
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Varun Kumar Bhatt

•

Updated: 1 Jul 2019, 2:09 PM IST

बांसवाड़ा. जिले में रविवार को मानसून (Monsoon In Rajasthan) ने दस्तक दे दी। अपरान्ह बाद कहीं हल्की से मध्यम तो कहीं मूसलाधार पानी बरसा। बांसवाड़ा शहर में अपराह्न में तेज हवाएं चलने के बाद मूसलाधार बारिश हुई। इस वर्षा से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। तेज हवा के साथ वर्षा के दौरान कुछ स्थानों पर पेड़ गिर गए और शहर के निचले इलाकों में सडक़ों पर पानी भर गया। मौसम विभाग ने शनिवार को ही बांसवाड़ा में मानसून के रविवार-सोमवार को प्रवेश करने की संभावना जता दी थी। रविवार सुबह वातावरण में उमस थी और हवा भी नहीं चल रही थी। दोपहर करीब दो बजे बाद आसमान में हल्के बादल छाना शुरू हुए। करीब साढ़े तीन बजे हल्की हवाएं चलने लगी और कुछ ही देर में हवाओं का रुख तेज हो गया। तेज हवाएं (Monsoon In Banswara) चलने के साथ ही तेज बारिश भी शुरू हो गई। करीब पौन घंटे तक जमकर पानी बरसा जिले के परतापुर के सागवाड़ा मार्ग पर पेड़ गिरने से दो किमी लंबा जाम लग गया। निचला घंटाला के वनाला गांव में मकान की दीवार ढह गई और कड़ेलिया में टिनशेड उड़ गया।

आधी रात में तूफानी हवाओं ने बरपाया कहर, तीन आशियाने हुए तहस-नहस, मासूम बच्ची और महिला घायल, लोगों ने भागकर बचाई जान

मकान की दीवार ढह गई
इधर, शहर में शाम को आंधी और बारिश के दौरान कंधारवाड़ी इलाके में बिजली गिरने से एक मकान की दीवार ढह गई और उसका मलबा नीचे खड़ी मां-बेटी पर गिरा, जिससे दोनों गंभीर घायल हो गई। दोनों को परिजन महात्मा गांधी चिकित्सालय ले पहुंचे जहां चिकित्सकों के दोनों के सिर पर ज्यादा चोट बताने पर परिजन बेहतर उपचार के लिए दाहोद ले गए। परिजन माजिद शेख ने बताया कि कंधारवाड़ी निवासी मोहम्मद समीर के निर्माणाधीन मकान की दीवार पर बिजली गिरी, जिसके ढहने से मलबा नीचे खड़ी समीर की पत्नी आरिफा बी और बेटी अलविरा शेख पर गिरी, जिससे दोनों घायल हो गईं। आंधी के दौरान आरिफा बी अलविरा को घर के अंदर आने के लिए बुलाने गईं थी उसी दौरान हादसा हो गया।

यहां भी बारिश
जिला मुख्यालय के अलावा गढ़ी-परतापुर, तलवाड़ा, ठीकरिया, दानपुर, पालोदा, खोडन सहित आसपास के इलाकों में भी तेज बारिश हुई। बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए खेतों में हलचल शुरू हो गई है और बीते दिनों खेतों की जुताई कर चुके किसानों ने बुवाई भी शुरू कर दी है।

सडक़ों पर बहा पानी, लोगों को मिली राहत
तेज बारिश शुरू होने के साथ ही वातावरण से गर्मी और उमस छू-मंतर हो गई। भीतरी शहर में पाला रोड, सब्जी मंडी, आजाद चौक आदि क्षेत्रों में सडक़ों पर करीब आधा फीट तक पानी बहने लग गया। हालांकि इससे यातायात प्रभावित नहीं हुआ। इससे बच्चे खुद को बारिश में भीगने का लुत्फ उठाने से नहीं रोक पाए। चार पहिया वाहनों को दिन में हेडलाइट जलानी पड़ी। शाम करीब सात बजे हल्की धूप भी खिली।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़