
पुलिस जीप। फाइल फोटो- पत्रिका
बांसवाड़ा। भूंगड़ा क्षेत्र में तीन बच्चों की मां की अज्ञात तरल पीने से मौत हो गई। वहीं आंबापुरा क्षेत्र में एक महिला की घर में फंदे से लटकी लाश मिली। मामला प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या का प्रतीत हुआ। हालांकि पीहर पक्ष ने घटना के कारणों पर सदेह जताया।
पहली घटना में भूंगड़ा इलाके के लक्ष्मणगढ़, झरी गांव में 30 वर्षीया कचरी पत्नी प्रकाश चरपोटा ने अज्ञात तरल पदार्थ पी लिया। उसे गंभीर हालत में एमजी अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। थानाधिकारी रमेशचंद्र पाटीदार ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में ससुराल पक्ष के लोगों ने दवा की ओवरडोज लेना बताया। हालांकि उसे क्या बीमारी थी और दवा कौनसी थी, बता नहीं पाए। मामले को लेकर मृतका के पिता जानामेड़ी निवासी भगुलाल मईड़ा ने रिपोर्ट दी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपा।
यह वीडियो भी देखें
वहीं दूसरी घटना आंबापुरा थानान्तर्गत घटना बरवाला राजिया गांव में हुई। इसकी सूचना पर थानाधिकारी जीवतराम मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। बुलावे पर उमरीनाल गांव से मृतका के पीहर पक्ष भी पहुंचा। थानाधिकारी ने बताया कि 43 वर्षीया रेशम पत्नी नारायण निनामा का शव बंद मकान में लटका मिला। मौका कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव एमजी अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। मामले को लेकर पीहर पक्ष ने संदेह जताया। इसे लेकर मृतका के बेटे की रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज किया।
Updated on:
24 Oct 2025 04:57 pm
Published on:
24 Oct 2025 04:56 pm
बड़ी खबरें
View Allबांसवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
