10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसावाड़ा : मिशन सारथी-प्रहार में शिफूजी करेंगे युवाओं को प्रेरित, शहीद भदौरिया को दी जाएगी म्युजिकल सलामी

24 मार्च को होगा म्युजिकल सलामी का प्रोग्राम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Ashish Bajpai

•

Updated: 21 Mar 2018, 11:12 PM IST

banswara news

बांसवाड़ा. जनजाति बाहुल्य बांसवाड़ा में युवा आर्मी के क्षेत्र में दाखिले की प्रक्रियाओं से अनजान। इसमें कैसे आगे बढ़े और क्या करें जैसे कई सवालात। कभी उलझनों से दूरी तो कभी मार्गदर्शन देने वाले नही। इन स्थितियों पर अब जल्द ही विराम लगने वाला है। इसके लिए माध्यम बनेगा केयर संस्थान, जिसके माध्यम से 24 मार्च को खेल स्टेडियम में अपराह्न चार से आठ बजे तक म्युजिकल सलामी कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में मिशन प्रहार के प्रणेता शिफू शौर्य भारद्वाज, स्टेट क्राइम रिकार्ड ब्यूरो के एसपी पंकज चौधरी, मिस्टर राजस्थान देवेंद्र सिंह शेखावत तथा सारथी के फाउण्डर जयदीप शर्मा संबोधित करेंगे। इनकी ओर से युवाओं को आर्मी पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। इस दौरान शहीद हर्षित भदौरिया को म्युजिकल सलामी दी जाएगी। कार्यक्रम में केयर स्कूल का शुभारंभ भी होगा।

सारथी का भी आगाज
संस्थान के निदेशक तुषार वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सारथी कार्यक्रम का भी आगाज होगा। इसमें राज्य की एक लाख महिलाओं को पुलिस प्रशासन से सीधे जोड़ा जाएगा। जिनके माध्यम से महिलाओं को मदद मिलेगी। इसके साथ ही महिलाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग के लिए मिशन प्रहार की नींव भी प्रदेश के लिए वागड़ में रखे जाना प्रस्तावित है। इधर, केयर संस्थान व सारथी की टीम तैयारियों में जुटी हुई है।

शहीद भदौरिया के बाद जली आग
जैसा कि आमतौर पर लोगों का मानना है कि वागड़ से कोई भी युवा सेना में जाने के लिए उतने उत्साहित नहीं होते जितने की अन्य जगहों के युवा होते है। लेकिन वागड़ के शहीद हर्षित भदौरिया ने सेना में जाकर अपने देश के लिए प्राण तक न्यौछावर कर दिए। जिससे यहां के युवाओं में भी अब सेना में जाने की आग फिर से जल उठी है। बड़ी परेशानी यही है कि वागड़ के युवाओं को सेना में जाने संबंधित कोई मार्गदर्शन नहीं मिल पाता है। इसी दौरान यह सारथी-प्रहार कार्यक्रम यहां के युवाओं में जोश जगाने का अभूतपुर्व कार्य करेगा।