2011 में शिलान्यास
गौरतलब है कि वर्ष 2010-11 के रेल बजट में डूंगरपुर-बांसवाड़ा-रतलाम रेल परियोजना की घोषणा हुई थी। केंद्र व राज्य सरकार के साझे में बनने वाली यह देश की पहली परियोजना थी। 3 जून, 2011 को डूंगरपुर मे परियोजना का शिलान्यास हुआ था। प्रोजेक्ट को 2016 तक पूरा करना था, लेकिन प्रदेश में सरकार बदलते ही परियोजना की गति पहले मंद फिर ठप हो गई। राज्य सरकार की बेरूखी के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे ने सरकार की ओर से जमीनों के मुआवजे की राशि का बजट जारी नहीं करने और इससे काम आगे नहीं बढ़ पाने के कारण बांसवाड़ा, डूंगरपुर और रतलाम जिलों में उप मुख्य अभियंता (निर्माण) कार्यालय बंद कर दिए।