14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा में पारा 44 पार, पुराना बस स्टैंड पर मृत मिला बुजुर्ग, गर्मी से मौत का अंदेशा

प्रदेश में पिछले कई दिनों से गर्मी का कहर जारी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Varun Kumar Bhatt

•

Updated: 6 Jun 2019, 12:16 PM IST

banswara

बांसवाड़ा में पारा 44 पार, पुराना बस स्टैंड पर मृत मिला बुजुर्ग, गर्मी से मौत की अंदेशा

बांसवाड़ा. शहर के पुराना बस स्टैंड पर बुधवार शाम को एक बुजुर्ग मृत मिला। बुजुर्ग के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। दोपहर तक आसपास के दुकानदारों ने बुजुर्ग को घूमता देखना भी बताया। बुधवार को दिन का तापमान करीब 44 डिग्री था। ऐसे में गर्मी के कारण बुजुर्ग की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Video : खतरनाक सडक़ हादसा, प्रसूता और नवजात को छोडऩे जा रही एम्बुलेंस और कार में जबरदस्त भिड़ंत, नवजात की हालत गंभीर

शव को एमजी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। एएसआई रामेंग पाटीदार ने बताया कि बुजुर्ग अपाहिज है और लंबे समय से शहर में तिपहिया वाहन से घूमता दिखाई देता था। गौरतलब है कि प्रदेश में पिछले कई दिनों से गर्मी का कहर जारी है। बुधवार के दिन ही गर्मी से प्रदेश में झालावाड़, नागौर और बारां में भी तीन लोगों की मौत होना सामने आया है।