9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SBI बैंक से दिनदहाड़े 10 लाख पार करने का आरोपी मध्यप्रदेश में भी कर चुका है चोरी, राजस्थान और मप्र की पुलिस कर रही तलाश

- Bank Loot In Banswara, Robbery In SBI Bank - कुशलगढ़ के एसबीआई बैंक से उड़ाए थे रुपए- मप्र के पेटलावद में महिला का पर्स किया था पार

less than 1 minute read
Google source verification
SBI बैंक से दिनदहाड़े 10 लाख पार करने का आरोपी मध्यप्रदेश में भी कर चुका है चोरी, राजस्थान और मप्र की पुलिस कर रही तलाश

SBI बैंक से दिनदहाड़े 10 लाख पार करने का आरोपी मध्यप्रदेश में भी कर चुका है चोरी, राजस्थान और मप्र की पुलिस कर रही तलाश

कुशलगढ़/बांसवाड़ा. कुशलगढ़ भारतीय स्टेट बैंक की कुशलगढ़ कृषि विकास शाखा से दिनदहाड़े दस लाख रुपये पार करने का आरोपी मध्य प्रदेश में भी चोरी की बड़ी वारदात कर चुका है। इसके चलते मध्य प्रदेश पुलिस भी लंबे समय से उसी तलाश कर रही हैं। हालांकि दोनों जगह की पुलिस के हाथ अभी तक कुछ सुराग नहीं लगा है। बांसवाड़ा पुलिस आरोपी की तलाश में मध्य प्रदेश से लेकर डूंगरपुर के सागवाड़ा से भी कुछ तथ्य जुटाने में लगी हुई हैं। पुलिस ने इस पूरी वारदात को एक सोची समझी साजिश के तहत करना माना है। उल्लेखनीय है कि अज्ञात आरोपी बुधवार को बैंक के कैश काउंटर में घुसकर करीब दस लाख रुपए पार कर ले गया था। जिसके करीब डेढ़-दो घंटे बाद दी गई सूचना पर पुलिस हरकत में आई थी।

दिनदहाड़े 10 मिनट में एसबीआई बैंक के कैश काउंटर से 10 लाख रुपए पार, 500-500 रुपए के बंडल उठाकर युवक फरार

इधर, सीसीटीवी फुटेजों के आधार पर आरोपी की पहचान कर शुक्रवार को मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के पेटलावद थाने की पुलिस भी कुशलगढ़ थाने पहुंची। पुलिस ने उक्त आरोपी की पहचान करते हुए बताया कि यह आरोपी पेटलावद में भी 26 अगस्त को एक महिला 70 हजार रुपए व मंगलसूत्र रखा पर्स पार कर ले गया था।

महिला का पर्स लूटा था
मध्य प्रदेश की पुलिस ने इस वारदात के सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करवाए। साथ ही बताया कि आरोपी का एक साथी भी है, जिसकी मदद से वह वारदातें करता हैं। मध्य प्रदेश पुलिस के साथ उक्त महिला भी साथ में आई थी, जिसके साथ वारदात हुई थी। महिला ने पुलिस को आरोपी के हुलिए के बारे में बताया। मध्य प्रदेश पुलिस ने बताया कि आस-पास के करीब 50 गावों में छानबीन करने के बाद भी आरोपी का वहां सुराग नहीं लगा है।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग