
बांसवाड़ा. जिला मुख्यालय के महात्मा गांधी चिकित्सालय में मरीजों को गर्मी से राहत देने के इंतजाम नाकाफी प्रतीत हो रहे हैं। यहां सर्जिकल वार्ड में पहले से दर्द झेल रहे मरीजों को गर्मी की दोहरी मार लग रही है। इसके चलते मरीज अपने परिजनों से टेबल फेन खरीदकर मंगवाकर लगाने को विवश हैं।
Video : बांसवाड़ा : जिले में मतदाता जागरूकता की चली बयार, गांव-ढ़ाणियों सहित शहर में लाखों लोगों ने ली शपथ
ऐसा नहीं है कि अस्पताल प्रशासन ने यहां कोई इंतजाम नहीं किए हैं। वार्ड में जंबो कूलर लगाए गए हैं, लेकिन वे बीच में रखे होने से वार्ड के कोनों की तरफ जिन मरीजों के बिस्तर हैं, उन तक हवा नहीं दे रहे। ऐसे में कोने में फंसे मरीजों के परिजनों को दिनभर हाथ से पंखा करना मुश्किल पड़ रहा है और इसमें चूक पर मरीज परेशान करने पर मजबूरन घर से पंखे लाकर लगाने पड़ रहे हैं।