14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा
बांसवाड़ा : प्री-मानसून की बारिश में ही उफनने लगे नाले, सफाई के बगैर जाम नालों से सडक़ों पर पानी
Play video

बांसवाड़ा : प्री-मानसून की बारिश में ही उफनने लगे नाले, सफाई के बगैर जाम नालों से सडक़ों पर पानी

बांसवाड़ा शहर में प्री-मानसून की बारिश से ही गंदगी और कचरे से अटे नाले उफनने लगे हैं। स्वायत्त शासन विभाग निदेशालय ने एक माह पहले कार्ययोजना बनाकर सफाई संबंधित निर्देश दिए थे, लेकिन नगर परिषद की उदासीनता के कारण संबंधित इलाकों में आमजन को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

deendayal sharma

•

Updated: 23 Jun 2019, 11:49 AM IST

बांसवाड़ा. मानसून सिर पर है, लेकिन शहर में बरसाती और प्राकृतिक नालों की सफाई के प्रति नगर परिषद बेपरवाह है। शुरुआती बारिश से ही हालात यह है कि गंदगी और कचरे से अटे नाले उफनने लगे हैं। स्वायत्त शासन विभाग निदेशालय ने एक माह पहले कार्ययोजना बनाकर सफाई संबंधित निर्देश दिए थे, लेकिन परिषद की उदासीनता के कारण संबंधित इलाकों में आमजन को दुर्गंध का भी सामना करना पड़ रहा है।
बांसवाड़ा नगर परिषद क्षेत्र में कुछ समय पूर्व नालों के सुदृढ़ीकरण का कार्य तो हुआ, लेकिन अब भी कुछ स्थानों पर काम अधूरा है। सबसे अधिक समस्या कॉमर्शियल कॉलोनी, सुभाषनगर और प्रगतिनगर क्षेत्र में है। यहां पानी और कचरा नालों में जमा है। नालों में बड़ी मात्रा में पॉलीथिन के अटके रहने से गंदी पानी आगे नहीं जा पा रहा है और सडक़ों पर बह रहा है।
यह है मौजूदा हालात
शहर के कॉमर्शियल एरिया में स्थिति सबसे खराब है। इस कॉलोनी से सुभाषनगर, प्रगतिनगर होते हुए नाला आगे जा रहा है, लेकिन इस नाले की समुचित सफाई ही नहीं हो रही है। नाथेलाव कॉलोनी और कॉमर्शियल कॉलोनी के समीप से गुजर रहा नाला शनिवार को कचरे और गंदगी भरी होने के कारण पानी ओवरफ्लो हो गया है। इसके चलते इलाके में चारों और पानी और इसके साथ आया कचरा व पालीथिन फैल गया। देर शाम तक यही स्थिति बनी रही।

बांसवाड़ा : 14 दिन पहले ब्याही युवती पीहर से अचानक लापता, फिर कुएं में मिला शव

इसी प्रकार मंदारेश्वर मार्ग पर सीआईडी कार्यालय के समीप स्थित नाला पक्का तो है, लेकिन इसकी समुचित सफाई नहीं की जा रही है। वहीं औद्योगिक क्षेत्र में विगत दिनों कुछ नाले पक्के तो किए गए, लेकिन अब इसमें जलीय वनस्पति उग आई है। इसके अलावा यहां कचरा व गंदगी अटकी हुई है।
मंत्री ने दिए थे निर्देश
गौरतलब है कि शुक्रवार को राज्यमंत्री अर्जुनसिंह बामनिया ने कलक्ट्री सभागार में बैठक लेकर प्रशासनिक व परिषद के अधिकारियों को प्राकृतिक व बरसाती नालों की व्यापाक सफाई कराने के निर्देश दिए थे। इससे पहले शहर के वार्ड संख्या 22 के पार्षद जाहिद अहमद ने भी जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर केवलपुरा, इंदिरा कॉलोनी, अब्दुल्ला पीर मार्ग पर स्थित नालों की सफाई को लेकर ज्ञापन दिया था, लेकिन उसके बाद भी उदासीनता बरती जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़