14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pre-Monsoon In Rajasthan : बांसवाड़ा में तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोग घायल, दो मवेशी मरे

पूरी रात आसमां में बिजली कौंधती रही और मेघ गर्जना का शोर गूंजता रहा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

deendayal sharma

•

Updated: 20 Jun 2019, 12:59 PM IST

banswara

Pre-Monsoon In Rajasthan : बांसवाड़ा में तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोग घायल, दो मवेशी मरे

बांसवाड़ा. जिले में मंगलवार रात मानसून पूर्व की वर्षा (Pre-Monsoon In Banswara) के दौरान जगपुरा और लोहारिया ऐसे स्थान रहे जहां सबसे जोरदार तरीके से मेघ बरसे। सुबह आठ बजे समाप्त 24 घंटे के दौरान (Heavy Rain In Rajasthan) जगपुरा में सबसे ज्यादा छह इंच और लोहारिया में पांच इंच पानी बरसा। मंगलवार पूरी रात आसमां में बिजली कौंधती रही और मेघ गर्जना का शोर गूंजता रहा। इसके साथ ही अलग अलग इलाकों में वर्षा का दौर और वेग अलग अलग रहा। कुशलगढ़ और केसरपुरा इलाकों को छोडकऱ बाकी स्थानों पर अच्छी वर्षा हुई। वहीं बारिश के दौरान बिजली गिरने के हादसे भी सामने आए। जिले में तेज अंधड़ के साथ आकाशीय बिजली (Celestial Power) गिरने से तीन जने झुलस गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरेंग जी का खेड़ा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से कंकू पत्नी वीरेन्द्र, अनिता पत्नी कांति लाल एवं सीमा पत्नी संजय गंभीर रूप से झुलस गई, जिनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि तीनों घायल एक ही परिवार के है।

बांसवाड़ा में मानसून के दौरान बिजली की दिक्कतें आए, तो इन्हें करें कॉल... 24 घंटे शुरू रहेंगे कंट्रोल रूम

छपरा ढहा, दबकर दो मवेशी मरे
घाटोल. खमेरा थाना इलाके के गोलियावाड़ा पंचायत के खेरड़ीपाड़ा गांव में मंगलवार रात अंधड़ व बारिश में गोबरिया पुत्र माना का पशुओं का छपरा ध्वस्त हो गया। इससे बैल एवं एक भैंस की दबने से मौत हो गई। जबकि एक बैल व बकरी घायल हो गए। सूचना पर पटवारी रेखा निनामा, बहादुर मईड़ा मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया।