
डडूका। बांसवाड़ा जिले के डडूका के जंगल से आबादी क्षेत्र में आया 12 फीट का अजगर शनिवार देर शाम को बकरी को निगल गया। दहशत में आए लोगों ने अजगर ने डंडे बरसाए तो उसने बकरी को वापस उगल दिया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
जानकारी के अनुसार डडूका के माकोडतोल वन क्षेत्र से आए 12 फीट लंबे अजगर ने शनिवार देर शाम को अमीटी स्कूल के निकट खेतों में चर रही बकरियों में से एक बकरी को झपटृा मार कर दबोच लिया और उसे जिंदा ही निगल गया।
यह नजारा देख कर खेतों में मौजूद लोग दहशत जदा हो गए। कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाई और अजगर पर डंडें बरसाए। इस पर अजगर ने बकरी को वापस उगल दिया। लेकिन तब तक बकरी ने दम तोड दिया। कुछ देर बाद गढी से गोरक्षा दल की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने अजगर को पकड कर निकट वन क्षेत्र में छोड़ दिया।
यह भी पढ़ें : स्नेक कैचर ने दस फीट लंबा अजगर पकड़कर जंगल में छोड़ा
वन्य जीव आबादी की तरफ
कई दिनों से आबदी क्षेत्र के आसपास ही अजगर लोगों को दिखाई दे रहा था। जिसको लेकर पूर्व में लोगों ने वन विभाग को भी अवगत कराया। वही विगत कुछ माह से वन क्षेत्र से वन्य जीव आबादी क्षेत्र की और ही पैर पसार रहे है।
दो माह पूर्व मलाना के आबादी क्षेत्र में पेड पर पैंथर दिखाई पडा। इससे पूर्व डडूका झडस मार्ग पर पैथर व शावक दिखाई दिए। कानेला घाटी में मकान के पास मगरमच्छ सहित कई वन्य जीव वन क्षेत्र से आबदी की और आ रहे है।जिससे हमेशा लोगों में भय बना रहता है।
Published on:
21 Aug 2022 06:06 pm
