माउंट आबू। पर्यटन स्थल माउंट आबू के देलवाड़ा क्षेत्र के निजी फार्म हाउस परिसर में दस फीट लंबे अजगर के आने से लोगों में हड़कंप मच गया। अजगर के आने की सूचना स्नेक कैचर महेंद्रदान चारण ऊर्फ चार्ली को दी गई। जो अपने सहयोगी स्नेक कैचर राजेशगिरी के साथ मौके पर पहुंचे। जहां दस फीट लंबे अजगर को देखने के लिए लोग एकत्रित हो गए। अजगर को कड़ी मशक्कत से काबू में किया गया।