14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा
राजस्थान पत्रिका अभियान : ब्लड बैंक में रक्त की कमी को दूर करने शहरवासियों ने दिखाया जज्बा, निस्वार्थ भाव से किया रक्तदान
Play video

राजस्थान पत्रिका अभियान : ब्लड बैंक में रक्त की कमी को दूर करने शहरवासियों ने दिखाया जज्बा, निस्वार्थ भाव से किया रक्तदान

राजस्थान पत्रिका और रेडड्रॉप इंटरनेशनल के तत्वावधान में अभियान
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Varun Kumar Bhatt

•

Updated: 11 Jun 2019, 2:41 PM IST

बांसवाड़ा. महात्मा गांधी चिकित्सालय के ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए राजस्थान पत्रिका और रेडड्रॉप इंटरनेशनल के तत्वावधान में शुरू किए गए अभियान में सेवाभाव का जज्बा बखूबी देखने को मिला। सोमवार को करीब 20 यूनिट रक्तदान के बाद मंगलवार को दूसरे दिन दोपहर तक करीब 13 यूनिट रक्तदान हो चुका था। जिसमें शहर के विभिन्न संगठनों के सदस्यों के साथ ही आमजन ने भी रक्तदान किया। मंगलवार को एमजी अस्पताल में मुस्लिम महासभा के सदस्यों ने भी रक्तदान किया।

वीडियो…अमृतं जलम् अभियान से हाथीवाव का बनने लगा आदर्श स्वरूप, रंगरोगन और चित्रकारी से बढ़ा आकर्षण

इधर, महेश्वरी समाज की ओर से भी अभियान के तहत मंगलवार को रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। महेश्वरी समाज सचिव ब्रजलाल बिलोदी ने बताया कि समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने का आह्वान किया गया है। उन्होंने बताया कि शिविर शाम को 4 से 6 बजे तक लड्ढा अस्पताल में लगाया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़