14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा
राजस्थान पत्रिका अभियान : एमजी अस्पताल में रक्त की किल्लत को दूर करने भारत विकास परिषद और ब्राह्मण महासभा ने किया रक्तदान
Play video

राजस्थान पत्रिका अभियान : एमजी अस्पताल में रक्त की किल्लत को दूर करने भारत विकास परिषद और ब्राह्मण महासभा ने किया रक्तदान

अभियान के तहत कई संगठन स्वप्रेरित आगे आए और रक्तदान कर जीवन बचाने की मुहिम के भागीदार बने
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Varun Kumar Bhatt

•

Updated: 13 Jun 2019, 12:58 PM IST

बांसवाड़ा. राजस्थान पत्रिका और रेड ड्रॉप इंटरनेशनल के तत्वावधान में रक्तदान को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को भारत विकास परिषद और ब्राह्मण महासभा के सदस्यों की ओर से रक्तदान किया गया। महात्मा गांधी चिकित्सालय में आई रक्त की किल्लत को दूर करने के लिए शुरू किए गए इस अभियान के तहत कई संगठन स्वप्रेरित आगे आए और रक्तदान कर जीवन बचाने की मुहिम के भागीदार बने। शहर के अलावा गांवों से भी लोग अभियान के तहत रक्तदान करने के लिए पहुंचे। इसमें अस्पताल प्रबंधन और कार्मिकों का भी सहयोग रहा।

Video : ट्रक और कार की भिड़ंत में युवक की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के 5 लोग गंभीर घायल, रिश्तेदार की मौत पर आ रहे थे और…

गौरतलब है कि जिले के सबसे बड़े महात्मा गांधी अस्पताल के ब्लड बैंक में पिछले कई दिनों से रक्त की कमी चल रही थी। जिससे जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध करवाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। वहीं आपातकालीन स्थिति में रक्त उपलब्ध नहीं होने के हालात बन गए थे। ऐसे में राजस्थान पत्रिका और रेड ड्रॉप इंटरनेशनल की ओर से संयुक्त रूप से रक्तदान अभियान चलाया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़