14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा : 17 साल की किशोरी ने अपने कमरे में खुद पर केरोसिन डालकर किया आत्मदाह, दर्दनाक मौत

आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

deendayal sharma

•

Updated: 4 Jun 2019, 4:18 PM IST

banswara

बांसवाड़ा : 17 साल की किशोरी ने अपने कमरे में खुद पर केरोसिन डालकर किया आत्मदाह, दर्दनाक मौत

परतापुर/बांसवाड़ा. कस्बे में सोमवार रात आधी आम्बा क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोरी ने अपने घर की ऊपरी मंजिल के कमरे में खुद पर केरोसिन उड़ेल कर आत्मदाह कर लिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। उप निरीक्षक सज्जन सिंह ने बताया कि परतापुर आधी आम्बा निवासी एक्सना पुत्री जगदीश शर्मा ने रात करीब 11 बजे अपने घर की ऊपरी मंजिल के कमरे में खुद पर केरोसिन डाल कर आग लगा ली।

Video : बेणेश्वर धाम पर दादा की अस्थियां विसर्जित करने आए पौत्र की नदी में डूबने से दर्दनाक मौत

उसके चिल्लाने व कमरे से धुआं उठता देख मां और पड़ोसी दौडकऱ मौके पर पहुंचे। वहां एक्सना को बुरी तरह झुलसी अवस्था में देख होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई व दरवाजा तोडकऱ उसे बाहर निकाला। उसे तत्काल परतापुर सीएचसी लाए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। बताया गया कि घटना के समय पिता जगदीश किसी बीमार रिश्तेदार को लेकर जोधपुर गया हुआ था। जबकि घर मे उसकी मां नीचे कमरे में थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को होगा।