5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांसवाड़ा : दीवारों पर लगी रंगीन बिन्दियां बताएंगी कि घर में गर्भवती है या बच्चे के लगना है टीका

गर्भवती व नवजातों की सेहत पर निगरानी को चिकित्सा विभाग का अनूठा कदम, प्रत्येक गांव और घर का मैप तैयार होगा

2 min read
Google source verification
banswara news

बांसवाड़ा. प्रदेश में गत वर्ष हजारों नवजातों की मौतें और इसके बाद सटीक आंकड़े न होने के कारण कठघरे में आए चिकित्सा विभाग ने गभर्वती और बच्चों के समुचित आंकड़े हर समय उपलब्ध रखने की कवायद शुरू कर दी है। ज्ञात रहे कि बांसवाड़ा दौरे पर आए प्रजनन और बाल स्वास्थ्य परियोजना निदेशक डॉ. रोमिल सिंह ने भी स्वीकारा था कि विभाग के पास नवजातों की मौत के सटीक आंकड़े नहीं है और विभाग इस समस्या से निपटने के लिए तेजी से कार्य कर रहा है।

यह हो रही कवायद

आने वाले दिनों यदि आप गांवों में जाएं और घरों की दीवारों पर लाल, हरी, पीली बिन्दियां लगीं देखें तो अचरज में न पड़ें बल्कि समझ जाएं कि या तो घर में कोई गर्भवती है या फिर घर के छोटे बच्चों का टीकाकरण अभी बाकी है। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग की ओर से गर्भवती और नवजात के टीकाकरण के लिए मैप ट्रैकिंग सिस्टम प्रारंभ किया जाएगा, जिसके जरिए विभाग यह पता लगा सकेगा कि गांव के किस घर में गर्भवती या नवजात है ताकि उसके आधार पर बेहतर उपचार सुविधा मुहैया कराई जा सके। इसके पीछे विभाग का यह भी मानना है कि इससे अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं की रेकी करने में भी आसानी होगी। मसलन विभागीय अधिकारियों को स्थानीय एएनएम, आशा या आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से यह पूछने की जरूरत नहीं पड़ेगी कि किस घर में गर्भवती है और किस घर में नवजात। वे स्वत: ही जान सकेंगे।

इसलिए उठाया कदम

सीएमएचओ डॉ. हीरालाल ताबियार ने बताया कि गांवों में गर्भवतियों का ख्याल रखने और उन्हें समय-समय पर दवा देने में अभी तक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम और आशाएं कार्य करती हैं। लेकिन इनके द्वारा दी जाने वाली जानकारी में कई बार अंतर देखने को मिलते हैं। जिससे सटीक सूचना विभाग तक नहीं पहुंच पाती और ग्रामीण इलाकों में गर्भवती या नवजात स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित रह जाते हैं। इन परिस्थितियों से निपटने के लिए ही विभाग की ओर से मैप ट्रैङ्क्षकग सिस्टम चलाया जा रहा है, जिसके जरिए अब प्रत्येक गांव और यहां के प्रत्येक घरों कर मैप तैयार किया जाएगा और इसके बाद उन पर निर्धारित रंगों की बिन्दियां लगाई जाएंगी। और इसके लिए कवायद भी प्रारंभ कर दी गई है।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग