20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा : तेज गर्मी में रिश्तेदार के घर जा रहा था युवक, रास्ते में ही रूक गई सांसें

तेज गर्मी से युवक की मौत
2 min read
Google source verification
banswara

बांसवाड़ा : तेज गर्मी में रिश्तेदार के घर जा रहा था युवक, रास्ते में ही रूक गई सांसें

बांसवाड़ा. गांगड़तलाई. सल्लोपाट थाना अन्तर्गत खूंटी नारजी गांव में शुक्रवार शाम युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस प्रथम दृष्टया तेज गर्मी से मौत होना मान रही है। शव गांगड़तलाई चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक हमीरा पंचायत के बागखोरा गांव निवासी वाणीया (45) पुत्र नाथू था जो सुबह रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर घर से निकला था। ग्रामीणों ने शाम को सूखे तालाब की पगडंडी पर शव पड़ा नजर आया। उन्होंने इसकी सूचना सरपंच लक्ष्मण गरांिसया को दी। बाद में जानकारी मिलने पर सल्लोपाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त गमनीया हमीरा पंचायत के बागखोरा गांव निवासी वाणीया (45) पुत्र नाथू के रूप में हुई। परिजन ने पुलिस को बताया कि वाणीया सुबह रिश्तेदारों के यहां पास के गांव में था। पुलिस प्रथम दृष्टया तेज गर्मी से मौत होना मान रही है।

मोटरसाइकिल की टक्कर से युवती की मौत
निकटवर्ती रोहनवाड़ा गांव के लिम्बड़ा फला में गुरुवार देर रात को मोटरसाइकिल की टक्कर से एक युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गई। परिजन इसे लेकर चिकित्सालय आए, पर तब तक उसकी मौत हो गई। सदर थाने में लालशंकर अहारी निवासी रोहनवाड़ा ने दी रिपोर्ट में बताया कि इसकी 32 वर्षीय बहन गुरुवार रात को पड़ोस में शादी होने पर गई थी। रात को करीब साढ़े दस बजे शादी वाले घर से आ रही थी कि अचानक पीछे से तेज गति से मोटरसाइकिल आई और इसने वजी को टक्कर मार दी। इस हादसे में वजी उछलकर समीप की माइंस में गिर गई।

सडक़ किनारे मिला युवक का शव
नए बस स्टेण्ड के समीप शुक्रवार सुबह करीब चार बजे एक युवक का शव सडक़ किनारे पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मौर्चरी पहुंचाया। जेब में मिले पहचान पत्र के आधार पर इसकी पहचान महिपाल ननोमा निवासी धताणा हाल कुशालमगरी के रूप में हुई। इस पर परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग