14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा
Video : बांसवाड़ा : कच्चे घर को लीपने के लिए मिट्टी खोदते समय टीला ढहा, मलबे में दबी चार युवतियां, एक की दर्दनाक मौत, तीन घायल
Play video

Video : बांसवाड़ा : कच्चे घर को लीपने के लिए मिट्टी खोदते समय टीला ढहा, मलबे में दबी चार युवतियां, एक की दर्दनाक मौत, तीन घायल

ग्रामीणों ने बालिकाओं को मिट्टी में से बाहर निकाला, पाटन इलाके का मामला
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Varun Kumar Bhatt

•

Updated: 19 Jun 2019, 12:15 PM IST

छोटी सरवा/बांसवाड़ा. जिले के पाटन थाना इलाके की छोटी सरवन पंचायत के खोरियापाड़ा गांव में मंगलवार को कच्चे घर को लीपने के लिए मिट्टी लेने के लिए गई बच्चियों पर टीला ढह गया, जिसमें दबने से एक बच्ची की मौत हो गई। तीन बच्चियों को ग्रामीणों ने बचा लिया। इस हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया और चीख पुकारें मचने के साथ ही ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। ग्रामीणों के अनुसार खेरियापाड़ा गांव की कविता (17) पुत्री शम्भू रावत दीता (15) पुत्री मन्नू रावत, मनीषा (17) पुत्री रामचन्द्र रावत, नीरू (19) पुत्री हडू रावत मंगलवार दोपहर करीब चार बजे हाथों में तगारियां लेकर मिट्टी लेने के लिए निकली। चारों रास्ते बतियाते- हसंते घर से करीब एक कलोमीटर दूर खेड़ा गांव पहुंची जहां उन्होंने मिट्टी के टीले के नीचे बने बड़े गड्ढ़े से मिट्टी खोदना शुरू किया। मिट्टी खुदाई करते समय कविता गड्ढे में भीतर तक चली गई। अन्य तीन गड्ढे के किनारे से मिट्टी खुदाई करने लगी। इसी दरम्यान मिट्टी का टीला अचानक भरभराकर ढह गया, जिससे चारों बच्चियां मिट्टी में दब गई।

Video : बांसवाड़ा में मौसम पलटा, दिनभर हल्की बारिश के बाद आधी रात में जमकर बरसे मेघ, गर्मी से मिली राहत

चिल्लाने पर दौड़े ग्रामीण
मिट्टी में दबने के बाद एक बच्ची ने कोशिश कर खुद को बाहर निकाला और चिल्लाई। शोर सुन पास में एक कुएं पर कार्य कर रहे ग्रामीण दौडकऱ पहुंचे और उन्होंने मिट्टी में दबी बच्चियों को एक-एक कर बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए। करीब पन्द्रह-बीस मिनट की मेहनत के बाद उन्होंने तीन लड़कियों को तो बाहर निकाल किया, लेकिन कविता भीतर थी जिसे निकालने में काफी समय लगा।

रास्ते में तोड़ा दम
हादसे के बाद चारों बच्चियों को ग्रामीणों की मदद से कुशलगढ़ हॉस्पीटल लाया गया, जहां कविता की गंभीर स्थिति देखते हुए उसे बांसवाड़ा महात्मा गांधी चिकित्सालय के लिए रैफर किया गया, लेकिन उसने कलिंजरा के पास पहुंचते ही दम तोड़ दिया।

बांसवाड़ा में मानसून के दौरान बिजली की दिक्कतें आए, तो इन्हें करें कॉल… 24 घंटे शुरू रहेंगे कंट्रोल रूम

दीपावली तक काम आती है मिट्टी
ग्रामीणों ने बताया कि बच्चियां हमेशा की तरह मिट्टी लेकर जाती हैं, बारिश होने पर मिट्टी गीली हो जाती और पानी भर जाता है। इससे मिट्टी निकालना और ले जाना काफी मुश्किल रहता है। इस समय जो मिट्टी लेकर जाते हैं तो यह मिट्टी दीपावली तक काम आती है, जिससे घर की लिपाई से लेकर अन्य कार्य किए जाते हैं, लेकिन इस हादसे से गांव में मातम पसर गया।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़