14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा
वीडियो….बांसवाड़ा : कुशलगढ़ थाना परिसर में बनी तनावपूर्ण स्थिति, युवती की सुपुर्दगी को लेकर मचा था बवाल
Play video

वीडियो….बांसवाड़ा : कुशलगढ़ थाना परिसर में बनी तनावपूर्ण स्थिति, युवती की सुपुर्दगी को लेकर मचा था बवाल

बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ इलाके से करीब तीन माह पूर्व प्रेमी संग भागी युवती को वापस लाने के बाद थाने में बवाल मच गया। लबाना समाज के लोगों ने युवती को सौंपने की मांग किया, तो पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर ही सुपुर्दगी होना बताया। इससे उखड़े ग्रामीणों ने घंटों तक थाना परिसर में हंगामा किया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

deendayal sharma

•

Updated: 9 Jun 2019, 11:11 AM IST

बांसवाड़ा/कुशलगढ़. जिले के कुशलगढ़ इलाके से करीब तीन माह पूर्व प्रेमी संग भागी युवती को वापस लाने के बाद थाने में बवाल मच गया। लबाना समाज के लोगों ने युवती को सौंपने की मांग किया, तो पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर ही सुपुर्दगी होना बताया। इससे उखड़े ग्रामीणों ने घंटों तक थाना परिसर में हंगामा किया।
पुलिस जब युवती को पीछे के रास्ते से कोर्ट ले जाने लगी, तो लोग और आक्रोशित हो गए। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच तनातनी बढ़ी, तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इत्तला पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपिनचन्द्र शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने समझाइश के प्रयास किए। काफी देर के बाद बवाल शांत हुआ।
यह था मामला
गत 13 मार्च को इलाके के परनाला गांव की खुशबू पुत्री ईश्वरसिंह लबाना कुशलगढ़ के मामा बालेश्वर दयाल कॉलेज में परीक्षा देने आई थी। उसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश के बाद कुशलगढ़ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इस बीच परिजनों को पता चला कि खुशबू अपने टीमेड़ा बड़ा निवासी मनीष पुत्र तोलिया राणा के साथ गई है। इस पर मुकेश के खिलाफ अपहरण का प्रकरण दर्ज कराया गया।

बांसवाड़ा : बजरी खनन व परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई से मचा हडक़ंप, अल सुबह 5 डम्पर और एक ट्रक जब्त, देखें वीडियो…
मंशा जताते ही सौंपा, शांत हो गया माहौल
युवती दस्तयाब कर लाने के बाद पुलिस ने समझाइश के लिए उसके मां-बाप व अन्य परिजनों को बुलाया। तब युवती को उन्हें सौंपने की मांग की, तो पुलिस ने कानून का हवाला देकर स्पष्ट किया कि बयान नहीं होते तब तक उसे कहीं सौंपा नहीं जा सकता। फिर आक्रोश के बीच ही युवती को थाने के पीछे के दरवाजे से बयान के लिए ले जाने का प्रयास हुआ, तो लोग हंगामा करने लगे। यहां पुलिस से झड़प भी हुई। स्थिति तनावपूर्ण होने पर बांसवाड़ा से अतिरिक्त जाप्ता बुलवाया गया। शाम को एएसपी शर्मा, बागीदौरा डीएसपी गोपीचंद भी कुशलगढ़ से पहुंचे। फिर समझाइश के बाद युवती के बयान लेकर उसे उपखण्ड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। वहां युवती ने माता पिता के साथ जाने की इच्छा जताई, तो बाद में उसे सौंप दिया गया।

 

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़