कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोर पुलिस गश्त को धत्ता बताते हुए एक के बाद एक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। चोरों ने सोमवार की रात गांव के एक सूने मकान पर हाथ साफ किया। चोर मकान का ताला तोड़कर करीब 25 हजार की नकदी सहित जेवरात पार कर ले गए। मकान मालिक देवा भाई ने बताया कि दस दिन पूर्व भांजे की मौत के बाद रात को बहन के घर पर ही रहते थे।